Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, दुल्हन के भाई सहित चार की गई जान

खनाश और शलून कैंची के बीच हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दुल्हन के भाई सहित चार लोगों की मौत हुई है। हादसा रामपुर उपमंडल के खनाश और शलून कैंची के बीच हुआ है। यहां पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल छोड़कर वापस घर जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति, एक युवक और दो युवतियों की जान गई है।

Breaking : हिमाचल की सुक्खू सरकार ने IAS और HAS अधिकारी बदले-पढ़ें लिस्ट

 

बता दें कि रामपुर क्षेत्र के कलेड़ा से बारात चकली गांव गई थी। दुल्हन को विदा कर बारात वापस कलेड़ा चली गई। दुल्हन का भाई अविनाश मेहता (24) पुत्र देवेंद्र मेहता निवासी चकली और अन्य रिश्तेदार संदीप (40) पुत्र चेतराम, हिमानी (19) पुत्री दलीप सिंह, सुमन (22) पुत्री भाग चंद और शिवानी (22) पुत्री दलीप सिंह तीनों निवासी कुखी दरकाली भी कलेड़ा गए थे। हिमानी और शिवानी दोनों बहनें हैं। दुल्हन को कलेड़ा छोड़ने के बाद सभी कार में सवार होकर चाकली की तरफ लौट रहे थे।

चंबा : सलूणी क्षेत्र में पढ़ाई के लिए जोखिम में जान, वायरल हो रहा वीडियो

बुधवार सुबह खनाश और शलून कैंची के बीच चालक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दुल्हन के भाई अविनाश, संदीप, हिमानी और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवानी गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने हादसे की पुष्टि की है।

हिमाचल : बरसात ने अब तक ली 9 की जान, 104 करोड़ का नुकसान

चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ