Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला : झंझीड़ी में तेंदुए की दहशत, घर के आंगन में घूमता आया नजर

लोगों ने प्रशासन व वन विभाग से की पकड़ने की मांग

शिमला। राजधानी शिमला के झंझीड़ी में रात के समय एक तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए के घरों के बाहर घूमने का मंजर CCTV में कैद हो गया है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। रात के करीब साढ़े 8 बजे तेंदुआ एक घर के आंगन में घूमता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद वह दबे पांव दूसरी जगह शिकार के लिए निकल गया। बताया जा रहा है कि पहले भी तेंदुए को यहां कई बार घूमता हुए देखा गया है।

झंझीड़ी के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। उन्होंने प्रशासन व वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा की मांग की है। लोगों ने कहा कि यहां कुत्तों की संख्या भी ज्यादा है। जिस वजह से तेंदुआ यहां उनका शिकार करने आया होगा।

IGMC को मिली नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

लोगों का कहना है कि इलाके में तेंदुए की आहट के बाद बच्चों को स्कूल भेजना तरक मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि वन विभाग को तुरंत एक्शन लेकर इस तेंदुए को पकड़ना चाहिए ताकि लोग राहत की सांस ले सकें।

सिरमौर : SUV ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 2 की मौत-2 घायल

बता दें कि बीते साल कनलोग में एक तेंदुआ छोटी बच्ची को उठाकर ले गया था। उसके बाद वन विभाग ने तेंदुए की तलाश की और उसे पकड़ा। उसके बाद लाल पानी इलाके और अनाडेल में भी तेंदुआ नजर आया था, बावजूद इसके वन विभाग लापरवाह बना हुआ है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें