Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

सिरमौर : SUV ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 2 की मौत-2 घायल

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 6:35 pm

    होली मनाने के बाद घर लौट रहे थे ये युवक

    सिरमौर । हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। आए दिन मासूम लोग मौत का ग्रास बन रहे हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के धौला कुआं में सामने आया है। जहां बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार SUV की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।

    मृतकों की पहचान अजय पुत्र रणबीर उम्र 26 वर्ष निवासी भारापुर धौला कुआं पांवटा साहिब सिरमौर और मनदीप पुत्र कृष्ण लाल उम्र 25 निवासी हरियाणा के तौर पर हुई। घायलों की पहचान अमित कुमार (22) वर्ष पुत्र रमेश कुमार निवासी भारापुर, प्रदीप (24) पुत्र काकू निवासी भारापुरा धौलाकुआं के तौर पर हुई है। ये युवक होली मनाने के बाद घर लौट रहे थे।

    HPBOSE ने प्रिंट करवा स्कूलों को भेज दी 'सुधा', शिक्षा विभाग का पढ़ाने से इनकार

    डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों मृतक बाइक पर नाहन की तरफ जा रहे थे। जैसे ही यह लोग धौला कुआं के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार SUV ने इन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद चालक मौके पर से फरार हो गया।
    गर्मियों में गाड़ी में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना पड़ सकता है पछताना

    हादसे दो युवकों की मौत हुई है जबकि दो युवक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वाहन की पहचान कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव हाउस भेजा गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather