Categories
Politics Top News KHAS KHABAR National News State News

जालंधर लोस उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में ‘आप’ की सेंध, मान ने केजरीवाल को दी बधाई

आम आदमी प्रत्याशी की जीत निश्चित

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी का जलवा बरकरार है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है। जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत निश्चित हो गई है। ईवीएम की मतगणना लगभग खत्म हो चुकी है।

LIVE : कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने 8 तो भाजपा ने 4 सीट पर दर्ज की जीत

 

जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झप्पी डालकर बधाई दी है। आप ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डाली है। अब तक के मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी से 58 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर 

 

ईवीएम मतगणना में सुशील कुमार रिंकू को 3,02, 097 मत मिले हैं। कर्मजीत कौर चौधरी 2,43,450 मत से दूसरे स्थान पर हैं।  शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुखविंदर सुक्खी 1,58,354 मतों से तीसरे तो  भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल 1,34,706 मतों से चौथे स्थान पर हैं। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई आज, प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं 

 

बता दें कि जालंधर लोक सभा उपचुनाव के लिए करीब 8 लाख 87 हजार 086 वोट पड़े हैं। वोटों की गिनती करीब करीब पूरी हो चुकी है। साथ ही पोस्टल वोट जुड़ने हैं। आप प्रत्याशी 58 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें