Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

हिमाचल : चोरी करते देख लिया तो युवक ने गमछे से गला घोंटकर महिला की ले ली जान

शिमला की जुब्बल तहसील का है मामला

शिमला। चोरी करते देख लिया तो युवक ने महिला की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला हिमाचल के शिमला जिला का है। आरोपी बिहार निवासी है।

बता दें कि आरोपी राहुल तिवारी (22) निवासी बिहार शिमला जिले की जुब्बल तहसील के मंढोल गांव में एक बागवान के घर पर काम करता था। वह मंगलवार करीब एक बजे चोरी के इरादे से एक घर में घुसा।

मनाली-लेह मार्ग चार दिन बाद यातायात के लिए बहाल, दारचा की तरफ से 425 वाहन भेजे

घर में घुसकर उसने 69 हजार रुपये सहित अन्य सामान पर हाथ साफ किया। चोरी किया। कमला (65) पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गांव मंढोल ने उसे चोरी करते देख लिया।

यह देखकर आरोपी हड़बड़ा गया। आरोपी ने अपने कंधे पर गमछा यानी परना ले रखा था। उसने उसी गमछे से महिला का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

हिमाचल राजस्व विभाग की ये पोस्ट  स्टेट कैडर घोषित, नोटिफिकेशन जारी 

मामले की भनक लगते ही परिवारजनों और लोगों ने उसका पीछा किया। करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर कायना गांव के पास बस से आरोपी को दबोच लिया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के कब्जे से चोरी किए गए पैसे और अन्य सामान बरामद हुआ है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी भी मौके पर पहुंचे।

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

कांगड़ा के बनखंडी में तीन साल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा चिड़ियाघर

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ