सोलन के धर्मपुर में जनसभा में साधा निशाना
धर्मपुर। हिमाचल कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी से बगावत की है। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। कांग्रेस के इन 6 विधायकों की विधानसभा सदस्यता भी अयोग्य करार दी है।
सोलन जिला के धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा है।
सोलन जिला के धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागी विधायकों पर जमकर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद धर्मपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता, जो जिस कांग्रेस विचारधारा और हाथ के निशान से चुनकर आया हो, उस हाथ के निशान और पार्टी जिसकी हम मां की तरह सेवा करते हैं, उसको भूलकर उससे गद्दारी करे।
अगर इतना व्यक्तित्व था तो आजाद लड़ते।जो व्यक्ति सत्ता और पैसों के प्रलोभन में अपना ईमान बेच सकता है वो अपने विधानसभा क्षेत्र की क्या सेवा करेगा। ऐसे लोग गरीब आदमी का शोषण और पैसे के बल पर राजनीति में आ जाते हैं और विधायक बन जाते हैं।
गरीब जनता का शोषण करते हैं। वे ऐसी संपदा को पैदा करते हैं। धन को पैदा करते हैं, जिससे उनके पास ताकत रहे। उस प्रदेश की संपदा को मैं लुटने नहीं दूंगा। यह हिमाचल की जनता से मेरा वादा है।
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन
हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान
हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान