Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Viral news Kinnaur State News

आपदा की घड़ी में किन्नौर की आखिरी पंचायत सुमरा ने पेश की मिसाल

मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि की भेंट

रिकांगपिओ। देवभूमि हिमाचल इस बार बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रही है। विगत दिनों से जारी भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। राज्य में पेयजल, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था व सड़कों सहित अन्य संसाधनों को भी भारी क्षति पहुंची है।

कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

अभी तक राज्य में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 330 लोगों की बहुमूल्य जान चली गई हैं। प्रदेश में अभी तक 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान आंका गया है। इसके चलते हिमाचल ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया गया है। इस विपदा की घड़ी में लोग मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दे रहे हैं। वहीं, किन्नौर जिले के आखिरी पंचायत सुमरा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली पंचायत बनने का उदाहरण स्थापित किया है।

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

 

जिला किन्नौर के आखिरी गांव सुमरा द्वारा मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित करते हुए ग्राम पंचायत सुमरा की समस्त महिलाओं ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए 10 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की है। ग्राम पंचायत सुमरा के नौजवानों द्वारा भी मानवीय संवेदनाए प्रकट करते हुए युवक मंडल सुमरा द्वारा 10 हजार 01 रुपये की राशि भी मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की गई है।

जेपी नड्डा कल आ रहे हिमाचल, सबसे पहले जाएंगे सिरमौरी ताल

बता दें कि जिला किन्नौर की आखिरी ग्राम पंचायत सुमरा जिसकी कुल आबादी 235 व्यक्ति है। सुमरा पंचायत की महिलाओं और युवक मंडल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में आई इस आपदा के कारण जो नुकसान हुआ है, उसे जानकर वह अत्यंत आहात हुए हैं, इसलिए इस कठिन परिस्थिति में प्रदेश सरकार को संबल प्रदान करने के लिए, उनके द्वारा यह योगदान प्रदान किया गया है।

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा के समय अन्य ग्राम पंचायतें व अन्य लोग भी आगे आकर अपना अहम योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष की ओर भेंट कर प्रदेश को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करेंगे।

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत शलखर के नम्बरदार संजय कुमार तथा ग्राम कांग्रेस समिति शलखर के वरिष्ठ सदस्य आत्म प्रकाश बिश्ट ने भी हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के कारण प्रदेश भर में हुए भारी नुकसान के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100-5100 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने के लिए https://cmhimachal.hp.gov.in लिंक पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अंशदान दिया जा सकता है।

ऊना में लगेगा रोजगार मेला, हिमाचल के औद्योगिक प्रतिष्ठान करेंगे भर्ती 

 

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

 

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

 

 

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

 

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

 

 

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

 

सोलन जिला में यहां पर 18 और 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

 

 

उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

 

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

 

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

 

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

 

 

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ