Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य बोले- हिमाचल में टूरिज्म और शराब की आय हुई खत्म, GDP को 10 हजार करोड़ की चपत

इंफ्रास्ट्रक्चर को भी 10 हजार करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

शिमला। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल को प्राकृतिक आपदा में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ है। साथ ही लगभग इतना ही नुकसान ही जीडीपी को हुआ है। टूरिज्म का पैसा खत्म हुआ है। शराब (liqueur) की आय प्रदेश को जो होनी थी वो खत्म हुई है।

हिमाचल में अभी भी 170 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल, मंडी जिला में सबसे अधिक बंद

इसके अलावा हिमाचल में 350 से अधिक लोगों की जान गई है। हजारों घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं।

जयराम बोले- मौका और दस्तूर दोनों हैं, माताओं-बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दें सुक्खू

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्या यह इसलिए है कि हिमाचल कांग्रेस शासित राज्य है। इस मापदंड की जवाबदेही भाजपा को करनी चाहिए। उत्तराखंड के केदरानाथ में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर सकते हैं। जब केंद्र में कांग्रेस शासित सरकार थी तो गुजरात के भुंज में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई।

कुल्लू से मंडी वाया कंडी कटौला बजौरा मार्ग को लेकर बड़ी अपडेट, गाड़ियां छोड़ने का समय तय

 

हिमाचल में इतने लोगों की जान जानें, सड़कों को नुकसान होने और इतने घरों के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं की जा रही है, इसको लेकर केंद्र सरकार और हिमाचल में भाजपा के नेताओं की जवाबदेही लोगों के प्रति बनती है।

हिमाचल : तीन ट्रैफिक कम टूरिस्ट पुलिस स्टेशन में भरे जाएंगे 48 पद, प्रक्रिया शुरू

 

बंद सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कों को लेकर हर रोज अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले 15 दिन में यानी 15 सितंबर तक बंद पड़ी सभी सड़कों को खोल दिया जाए। विभिन्न माध्यमों से लोगों, एमएलए, जिला प्रशासन से फीडबैक ली जा रही है। इस फीडबैक को विभाग के अधिकारियों से शेयर किया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द राहत प्रदान की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *