Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला में गलत तरीके से की पार्क तो फिर ढूंढते रह जाएंगे अपनी कार

ewn24news choice of himachal 20 Feb,2023 11:17 pm


    ट्रैफिक सिस्टम को देखते हुए पुलिस ने लिए कड़े निर्णय

    शिमला। शिमला शहर में बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने वालों की अब खैर नहीं। प्रशासन अब ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगा जो अपनी गाड़ियां कहीं भी खड़ी करके चले जाते हैं। यहां बात करें तो शिमला में अब उन अभिभावकों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी जो अपने बच्चों को स्कूलों में छोड़ने के बाद दिनभर अपनी गाड़ियां सड़क किनारे पार्क करके चले जाते हैं।  इस तरह की बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने से शहर में आए दिन जाम लगा रहा है।

    एएसपी शिमला सुनील नेगी ने कहा कि अभिभावक गाड़ियों में बच्चों को छोड़ने और ले जाने के लिए आ सकते हैं। लेकिन बेतरतीब ढंग से गाड़ियों को पार्क नहीं कर सकते हैं। इससे पूरा शहर जाम हो जाता हैं।  ट्रैफिक सिस्टम को देखते हुए पुलिस ने कड़े निर्णय लिए हैं। स्कूल के बाहर बेवजह गाड़ियों को पार्क करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस कर्मी शहर में अब सुबह 7 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल करेंगे।

    एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि शहर में सुबह के समय कई जगह ट्रैफिक जाम लगा रहता है। विक्ट्री टनल, ओल्ड बस स्टैंड के साथ-साथ लक्कड़ बाजार की ओर भी ट्रैफिक जाम होता है। छोटा शिमला में पेट्रोल पंप से लेकर आगे नॉल्जवुड तक गाड़ियों की लाइनें लगी रहती हैं। छोटा शिमला में ट्रैफिक जाम की एक वजह कसुम्पटी की ओर से आने वाले वाहन है। कसुम्पटी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मेन रोड का ट्रैफिक रोकना पड़ रहा है।

    शिमला में बड़ी संख्या में सैलानी गाड़ियों से ही आ-जा रहे हैं, ऐसे में इस कारण भी शहर में ट्रैफिक जाम लग रहा है। विक्ट्री टनल, छोटा शिमला, संजौली, ढली में गाड़ियों की लाइनें लग रही है। वहीं, कुफरी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भी गाड़ियों की लाइनें लग रही हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather