Categories
Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : लोहे की कढ़ाही खून की कमी करती है पूरी, रसोई में ज्यादा करें उपयोग

पोषण माह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में टंग में दी जानकारी

धर्मशाला। परिवार के संचालन में बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है, इसलिए यदि महिलाएं सेहतमंद रहेंगी तो परिवार भी स्वस्थ रहेंगे। पोषण माह के तहत मंगलवार को सामुदायिक भवन टंग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि घर की महिलाएं शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरी से स्वस्थ्य रहें।

सोलन पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशा तस्करी से जुड़े दो गिरोहों का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जैसे ही घर में कोई महिला गर्भवती होती हैं, नजदीक के आंगनबाड़ी में उनका नाम दर्ज करवाना चाहिए, जिससे उन्हे अपने पोषण व स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान भी सही पोषण व सही वातावरण अत्यंत जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर डाला कि हमे अपने आहार में जितना अधिक संभव हो सके मोटे आनाजों को सम्मिलित करना चाहिए। मोटे अनाज ही हमें बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

शिमला : कुफरी में HRTC बस और ट्राले में हुई भिड़ंत, तीन यात्रियों को आई चोटें

उन्होंने कहा कि हमें अपनी रसोई में लोहे की कढ़ाही का उपयोग बढ़ाना चाहिए, जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक है। साथ में उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों के उपयोग के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि टंग आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता उर्मिला ने इस अवसर पर गाने के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ रमेश जागवान, स्थानीय उपप्रधान नीरज कुमार, महिला मंडल प्रधान सुलोचना देवी, पर्येवेक्षक ललिता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजीता, पवना के साथ साथ गांव की महिलाओं ने भाग लिया।

ऊना : गले पर तेजधार हथियार से वार कर ले ली महिला की जान

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास : एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

 

कांगड़ा : पंचरुखी में एक किलो चरस के साथ तीन युवक पकड़े

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वर्ण मंदिर में नवाया शीश

हिमाचल में अब बेकार जगह पर नहीं हो सकेगा पंचायत भवन का निर्माण-जानें कैसे

 

हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1182 पद खाली, 1113 पदों को भरने की तैयारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *