Categories
Dharam/Vastu

31 दिसंबर 2023 राशिफल : साल के आखिरी दिन क्या कहती आपकी राशि-पढ़ें

मेष – निकट संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक भी सकता है। यह समय नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल ढूंढने का है।

कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू न करें। फाइनेंस संबंधी कार्य कर रहे लोगों से किसी प्रकार की पेपर वर्क में गलती हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोगों को रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है। साथ ही उचित आराम भी ले।

वृष – पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। आपके पर्सनल काम भी सुचारू रूप से संपन्न होंगे। अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष शेयर ना करें, अन्यथा आपको ही हानि का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग घूमने-फिरने में अपना समय व्यतीत करके अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।

किसी बाहरी इंसान की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कागजी काम सावधानी से करें, क्योंकि इस समय किसी तरह की गड़बड़ी होने की आशंका है। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन – लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है तो आज कार्य हल हो सकता है। अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। अगर कहीं निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले।

निश्चित ही हल निकलेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में उलझने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा हो सकता है। जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहे। कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती हैं।

कर्क – किसी मित्र की मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप अपने दायित्वों को निभाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। किसी अपरिचित पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।

एक्स्ट्रा काम अपने ऊपर न लें। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। बिजनेस में विस्तार संबंधी योजनाएं स्थगित रखें। परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी।

सिंह – घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। गुस्से और अहम से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं।

नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर कुछ विशेष कार्यभार आ सकता है। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा।

कन्या – किसी खास विषय पर जानकारी हासिल करने में आज दिन व्यतीत करेंगे। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं। दूसरों के प्रभाव में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।

बेहतर होगा कि अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। अपने स्टाफ और सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी।

तुला – घर में किसी मांगलिक कार्य होने जैसी योजनाएं भी बनेंगी। महिलाएं घर तथा व्यवसाय दोनों जगह तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेगी। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले उस पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है।

मेन पाइपलाइन टूटने से हमीरपुर शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित
प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान कर सकती हैं। धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है।

वृश्चिक – किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा आपको उपलब्धि भी हासिल होने वाली है। कभी-कभी आपकी विचारों की संकीर्णता परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। फाइनेंस संबंधी काम बहुत ध्यान से करें।

कुछ गलतियां होने की भी आशंका है। युवाओं का कोई लक्ष्य पूरा होगा। शाम को कोई मनोरंजन और डिनर जैसे मस्ती भरे प्रोग्राम बनेंगे। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

धनु – घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए विशेष अनुभवी रहेगा। बिना समझे किसी भी नए कार्य को आरंभ ना करें। इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।

हिमाचल : एक जनवरी, 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पेट्रोल वाहन

आपको मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। युवा लोग सफलता पाने के लिए अपने काम को बहुत संजीदगी से करें। पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद रहेंगे। कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या सकती हैं।

मकर – आप अपनी प्रतिभा व ऊर्जा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपके लिए ही मुसीबत का कारण बन सकता है, इसलिए क्षमता के अनुसार ही मदद करें।

सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी और घर में भी सुख-शांति रहेगी। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ – अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान किसी तनाव की वजह से पढ़ाई में नहीं लग पाएगा।

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर ले कर जाएगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का दिन सामान्य ही रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। पेट संबंधी कोई समस्या रह सकती हैं।

मीन – आप अपनी काफी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए मित्र द्वारा बेहतरीन सलाह मिलेगी। इन कार्यों को तुरंत ही सुलझाने का प्रयास करें। संतान की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न बरतें।

आय की स्थिति में भी बेहतरी होगी। ध्यान रखें कि नौकरी में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी।

 

शिमला : ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर खाई में गिरी कार, दो युवकों की गई जान

 

नए साल का जश्न : धर्मशाला और मैक्लोडगंज के लिए ट्रैफिक प्लान जारी-पढ़ें

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

हमीरपुर व बिलासपुर जिला में भरे जा रहे खाली पद : रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो करें आवेदन

शिमला में शूटिंग के लिए आई मॉडल से दुष्कर्म, पंजाब का रहने वाला है आरोपी, मामला दर्ज

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच दौड़ी ट्रेन, ये है टाइमिंग

हिमाचल घूमने का बना लें प्लान : निगम के सभी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट
Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *