Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियों पर संबित पात्रा का हमला, क्या बोले-पढ़ें खबर

युवाओं को नौकरी देने के वादे का भी कुछ नहीं हुआ

 

शिमला। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान किए वादों पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सुखविंदर सुक्खू सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को घेरा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी, अलका लांबा आदि कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के सत्ता में आते ही 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। इस बारे पहली कैबिनेट बैठक में फैसला लेने की बात कही थी। कैबिनेट की कई बैठकें हो गईं, पर इस वादे का कुछ नहीं हुआ।

प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा घोषणा की गई थी कि 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए भत्ता देंगे। इस घोषणा पर भी कुछ नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जयराम ठाकुर सरकार जो महिलाओं को 1150 रुपए और 1350 रुपए पेंशन दे रही थी, उसे बढ़ाकर 1500 कर दिया।

HRTC कंडक्टर भर्ती : परीक्षा की योजना अधिसूचित, दो घंटे का होगा पेपर

कांग्रेस ने कहा था कि अतिरिक्त 22 लाख महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा, मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा भी पूरा नहीं हो सका। उल्टा जो मुफ्त 125 यूनिट जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल प्रदेश में दे रही थी, उसे भी रोक दिया गया। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड शुरू करने की घोषणा भी की गई थी, मगर इस घोषणा पर भी कुछ नहीं हुआ।
प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में हम मुफ्त इलाज पहुंचाएंगे, ऐसा भी कुछ नहीं हुआ।

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदने का वादा था, इस वादे पर भी कुछ नहीं हुआ।

पोलैंड के पायलट की तलाश में जुटे बचाव दल को मिला रूसी पायलट, त्रियूंड से किया रेस्क्यू

 

कांग्रेस ने वादा किया कि 2 रुपए किलो गोबर खरीदा जाएगा। इस घोषणा पर भी कुछ नहीं हुआ।

संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि 67 हजार पद अभी खाली हैं, उसमें 33 हजार नए पद जोड़ करके 1 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी, मगर कुछ नहीं हुआ।

 

शिमला : नवरात्र पर भी फीका रहा पर्यटन कारोबार, 30 फीसदी से कम रही ऑक्यूपेंसी 

 

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

हिमाचल से मुंह मोड़ रहे पर्यटक, कश्मीर आदि राज्यों का कर रहे रुख 

कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 
चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम जी HRTC बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और रूट

हिमाचल : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बिगड़ने की संभावना

हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती
हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *