Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

नूरपुर में गरजे कांग्रेस नेता अजय महाजन, राजीव भारद्वाज को लिया आड़े हाथ

कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर साधा निशाना

ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के जसूर में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस वर्कर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर में कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा भी मौजूद रहे।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

 

 

आनंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लोकसभा चुनाव के लिए जी जान से जुटने की अपील की। वहीं, नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को आड़े हाथ लिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने कहा कि आनंद शर्मा अंतरराष्ट्रीय और जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं। कांगड़ा कंदरोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र, निफ्ट, हिमाचल में पासपोर्ट ऑफिस, पालमपुर में चाय का ऑफिस आनंद शर्मा की देन है।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

 

दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी नूरपुर से हैं। वह बताएं कि उन्होंने नूरपुर में एक भी चीज खोली है।

जसूर बस स्टैंड नहीं बनवा सके। यहां तक की अपनी गृह पंचायत जसूर में शौचालय का निर्माण तक नहीं करवा सके। एक तरफ आनंद शर्मा अंतरराष्ट्रीय और जमीनी स्तर के नेता और दूसरी तरफ वो नेता जो पंचायत में कुछ नहीं कर सका, क्या ऐसा नेता लोगों को चाहिए।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

 

 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा को प्रत्याशी बनाने के लिए वह और नूरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता आलाकमान का आभार प्रकट करते हैं।

संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जहां वह घूमे नहीं हैं। नूरपुर में भी पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत महाजन के साथ घूमे हैं। पुराने कार्यकर्ता इस बात को जानते होंगे। चुनाव दो विचारधाराओं का टकराव है, कोई युद्ध नहीं है।

ठियोग मामला : छोटे भाई पर बंदूक से किया फायर, बेटे और बहू के चाचा को लगे छर्रे

 

इसमें लोग मत बनाते हैं और सरकार चुनते हैं। विरोधियों को भी कहना चाहता हूं कि छोटी टिप्पणी ठीक नहीं है। वह यहां व्यक्तिगत रूप से आनंद शर्मा के तौर पर नहीं आए हैं। बल्कि राष्ट्रीय कांग्रेस और पुराने कार्यकर्ताओं के आदेश पर आए हैं।

पिछले 10 साल से केंद्र में मोदी सरकार है। वह सत्ता में हैं, लोगों को हिसाब मांगना होगा। आजादी के बाद अब देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। किसान तकलीफ में हैं।

किसानों को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह नही मिला है। बदले में लाठियां आदि मिली हैं। दिल्ली में सड़कें खोद दी गईं। उन्हें राजधारी दिल्ली जाने से रोका गया है।

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

 

उन्होंने कहा कि आप सरकार पटेल का नाम लेकर और मूर्ति बनाकर उनके अनुयायी नहीं बन सकते हो। पटेल को सरदार की उपाधि महात्मा गांधी ने दी थी। कांग्रेस 138 साल पुराना दल है। आजादी के संग्राम से लेकर आजादी के बाद भारत निर्माण में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है।

सब कुछ 2014 में ही नहीं हो गया है। देश के लोगों ने दूसरी विचाराधारा यानी भाजपा को भी मौका दिया है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री रहे हैं। वह अच्छे प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस नेताओं के मुंह से उनके लिए कभी कोई गलत टिप्पणी नहीं निकली है।

कांगड़ा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं और पुराने कार्यकर्ता हैं। बहुत बड़ा परिवार है, उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। फिर भी वह चुनौती को स्वीकार करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि कार्यकर्ता उन्हें आशीर्वाद देंगे।

ट्रक यूनियन जसूर ने टोपी और शाल देकर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, इंदौर के विधायक मलिंदर राजन, विशाल चंबियाल, पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री केवल पठानिया, कांगड़ा के कांग्रेस अध्यक्ष करण पठानिया आदि उपस्थित थे।

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *