इस बार बरसात दे रही गहरे जख्म
शिमला। हिमाचल में इस बार बरसात गहरे जख्म दे रही है। अब तक प्रदेश में 10 हजार करोड़ की चपत लग चुकी है। साथ ही 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सड़क, पुलों और घरों को नुकसान पहुंचा है।
कांगड़ा जिला के फतेहपुर और इंदौरा सब डिवीजन में पौंग झील के साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को बेघर होना पड़ा है। हिमाचल सरकार ने इस त्रासदी को राज्य आपदा घोषित किया है।
हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
समरहिल लैंडस्लाइड : शिव बावड़ी मंदिर से 500 मीटर दूरी पर एक और शव मिला
बता दें कि कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा था कि हिमाचल में आपदा के चलते करीब 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अधिकारी दिन रात कार्य कर रहे हैं। सेना की मदद ली जा रही है। हिमाचल सरकार को केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किस्त की दरकार है।
हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे
अगर समय के अनुसार जरूरत को पूरा किया जाए तो अच्छा है। फिर भी सरकार अपने संसाधनों से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही है। लोग तिनका तिनका जोड़कर घर बनाते हैं और इस आपदा में लोगों के घर उजड़ गए हैं। सरकार का दायित्व है कि लोगों की मदद की जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम आई है और नुकसान का आकलन कर रही है। केंद्र सरकार नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। पर हम इस त्रासदी को राज्य आपदा घोषित करने जा रहे हैं। इस बारे अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। आज ही इस बारे नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
नालागढ़ : बाइक सवार पर दागी गोलियां, हथौड़े से भी किया हमला-पीजीआई रेफर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के भाजपा सांसदों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल का हाल तो पूछा। पर सांसद जो हिमाचल की जनता के द्वारा चुने गए हैं।
संसद चली थी, उसमें सवाल नहीं उठाया जा सकता था कि हिमाचल में कितना नुकसान हुआ और आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार क्या मदद कर रही है। सांसद आपदा में राजनीति कर रहे हैं। उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है। सांसदों से जनता सवाल जरूर पूछेगी कि आपदा को लेकर संसद में आपने कहां आवाज उठाई।
सोलन जिला में यहां पर 18 और 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल
उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना
सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान
HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित
हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय
कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान
HPPSC Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी
शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल
शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद
हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार