16 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बिगड़ सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल में गर्मी बढ़ने शुरू हो गई है। हालांकि, 15 अप्रैल से फिर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 15 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में तो मौसम साफ बना रह सकता है पर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच बहाल, 5 मील के पास भारी भूस्खलन से था बंद
16 अप्रैल को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है। एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 और 18 अप्रैल को भी अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। क्योंकि 15 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म
हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री और मंगलवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।