Breaking News

  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा

हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच बहाल, 5 मील के पास भारी भूस्खलन से था बंद

ewn24news choice of himachal 12 Apr,2023 8:12 pm

    मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात पहाड़ी दरकी। पंडोह में 5 मील के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलब सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि पहाड़ी से जब भूस्खलन हुआ तो उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था जिस वजह से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रात भर बंद रहा हाईवे बुधवार सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

    धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म

    बता दें कि इस रास्ते पर आजकल फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है, जिसके चलते आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन होता रहता है। केएमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा। समय रहते खतरे को भांप लिया गया और साइट पर लगे कर्मियों को हटा दिया गया।
    हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

    इसी के साथ एनएच पर ट्रैफिक को भी दोनों तरफ रोक दिया गया। प्रशासन व पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। रात को ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग मंडी-कटौला-बजौरा और पंडोह-चैलचौक-डडोर की ओर डायवर्ट किया गया।

    भूस्खलन वाली साइट पर बिजली की व्यवस्था कर दी गई है। रात को लगातार रुक-रुक कर पहाड़ी से बीच-बीच में पत्थर गिरते रहे। रास्ते को खोलने का कार्य बुधवार सुबह शुरू किया गया। दोपहर से पहले मार्ग बहाल कर दिया गया।


    अनुराग से मिले विक्रमादित्य, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती में मांगा सहयोग


    हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय













    [embed]
    [/embed]











    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather