13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी 13 मार्च को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती और निचले इलाकों में भी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में यह पश्चिमी विक्षोभ दो दिनों तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में आगामी 20 मार्च तक मौसम के साफ बने रहने की संभावना है।
चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसका असर आज 11 मार्च तक प्रदेश में देखने को मिलेगा।
प्रदेश में आगामी 13 और 14 मार्च को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें जिला चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण
इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली और गर्जन होने की भी संभावना है। हालांकि, 14 मार्च के बाद प्रदेश में इसका असर काम होता नजर आएगा। इसके बाद आगामी 20 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है।
इस दौरान प्रदेश के दोपहर के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में ऊना में सबसे अधिक 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी शिमला में 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धीरे-धीरे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी।
पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस, प्रति सीट 600 रुपए किराया तय
जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल
UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र
मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार
मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान
पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस, प्रति सीट 600 रुपए किराया तय
हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर
हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकाली भर्ती
Himachal Cabinet की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा- डिटेल में पढ़ें