मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के पक्का भरो में एचआरटीसी की अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बस बड़सर-ऊना होकर चलेगी। 13 घंटे में यात्री अवाहदेवी से अयोध्या पहुंच जाएंगे। इस बस सेवा के शुरू होने से मंडी, हमीरपुर और ऊना जिला के लोगों को फायदा होगा।
हिमाचल : जूनियर क्लर्क के 232 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस माह परीक्षा प्रस्तावित
टाइमिंग की बात करें तो बस अवाहदेवी से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। हमीरपुर से 7 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ से दोपहर 2 बजकर 05 मिनट, दिल्ली से शाम 7 बजे चलकर सुबह साढ़े सात बजे के करीब अयोध्या पहुंचेगी। वहीं, अयोध्या से वापसी सुबह 11:25 मिनट पर होगी।
हिमाचल : State Eligibility Test को लेकर बड़ी अपडेट, परीक्षा स्थगित
दिल्ली से रात 9 बजकर 40 मिनट, चंडीगढ़ से सुबह 2:30 बजे चलकर करीब सुबह 8 बजे हमीरपुर पहुंचेगी। किराए की बात करें तो अवाहदेवी से 1647, हमीरपुर से 1592, चंडीगढ़ से 1230 और दिल्ली से 948 रुपए के करीब लगेंगे।