विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कही बात
शिमला। हिमाचल राज्यसभा चुनाव के बाद चले सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में स्थिति स्पष्ट की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में
उन्होंने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। मैं एक योद्धा हूं। एक आम परिवार से निकला योद्धा हूं, लड़ाई में संघर्ष करता है। आखिर में जीत संघर्ष की होती है। बजट पास होने से पहले बहुमत साबित करेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि विपक्ष बजट सत्र में विधायकों को बरगलाने की कोशिश कर रहा है। सदन में विपक्ष का व्यवहार सही नहीं है। विपक्ष ड्रामा कर रहा है।
HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
उन्होंने कहा कि बागी विधायकों में कुछ उनके संपर्क में हैं। कुछ राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे। उनकी सरकार आम आदमी, कर्मचारियों और महिलाओं के सम्मान की सरकार है। सरकार पांच साल तक चलेगी।
राज्यसभा चुनाव के बाद उत्पन्न परिस्थितियों के बाद भी सरकार के पास बहुमत है। विपक्ष यह बिल्कुल न समझे, उनके कुछ विधायक भी उनके संपर्क में हैं।