मुख्यमंत्री गंभीरता से लें इस बात को
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। सरकार के कुछ विधायक भी नाराज चल रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सलाह देते हुए कहा है कि संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए।
अगर वर्कर हताश होकर घर में बैठ गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में भी मुश्किल आएगी।
कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है, जिन्हें सरकार में अधिमान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से कई बार इसको लेकर कहा भी गया है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
वहीं, हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है, जिसको लेकर 27 फरवरी को चुनाव होना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जानें की चर्चा है, जिसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
वहीं, केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछले वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ। आपदा में भी केंद्र ने प्रदेश को मदद नहीं की, जबकि 12 हजार करोड़ का नुकसान प्रदेश को हुआ है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो
हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला
हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान
हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई
शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार