इस बार मानसून में कम वर्षा होने की उम्मीद
शिमला। हिमाचल में मौसम ने इस बार सबको हैरान कर दिया है। बुधवार को निर्जला एकादशी के दिन भी ठंड का आलम है। हालांकि, निर्जला एकादशी पर प्रचंड गर्मी होती थी। हिमाचल में मंगलवार रात से ही खूब मेघ बरस रहे हैं। मई महीने में हो रही बेमौसमी बारिश ने गर्मी में सर्दी का एहसास करा दिया है।
कांगड़ा जिला में यहां खुलनी हैं उचित मूल्य की दुकानें, ऑनलाइन करें आवेदन
हिमाचल में मई में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट से लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मई महीने में अब तक सामान्य से 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। बीते 19 साल में मई महीने में अब तक इतनी बारिश नहीं हुई थी। प्रदेश के अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक कम चल रहा है।
Breaking : 31 मार्च 2023 को दो साल अनुबंध सेवाएं पूरे करने वाले TGT नियमित
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की फ्रीक्वेंसी भी ज्यादा है और इसका असर भी ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने का समय है जून महीने का होता है, लेकिन प्री मानसून में ही अधिक बारिश होने की वजह से इस बार मानसून में कम बारिश होने की संभावना है।
लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर कब दौड़ेगी HRTC बस, पढ़ें खबर
शिमला : कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू से गोदने के निशान
हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ