CA बनना चाहती हैं कृतिका
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पहले स्थान पर जहां हमीरपुर के नादौन की बेटी रिद्धिमा रही है वहीं दूसरा स्थान कांगड़ा के भवारना की बेटी कृतिका शर्मा ने हासिल किया है।
कृतिका शर्मा ने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं। न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की कृतिका शर्मा 99.71 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर रहीं। कृतिका शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
Breaking : नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला जल्द चलेगी ट्रेन, ट्रैक पर दौड़ी ART
माता-पिता ने उन्हे पढ़ाई में हमेशा सहयोग किया। कृतिका बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। परिवार की मुश्किल आर्थिक स्थिति के बीच कृतिका ने कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कृतिका ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता एक दुकान में नौकरी करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी भी नहीं कि उन्हे ट्यूशन पढ़ाई जा सके।
HPBose 10Th Result : मेरिट में पहले तीन स्थानों पर 5 छात्र, दो सरकारी स्कूल से
परिवार की मजबूरी को ध्यान में रखकर कृतिका ने सेल्फ स्टडी ही करना शुरू की। जो भी स्कूल में पढ़ाया जाता वह घर पर आकर उसे अच्छे से रिवाइज करती थीं। देर रात करीब एक बजे तक कृतिका पढ़ाई करती थी।
कृतिका ने 11वीं में कॉमर्स विद मैथ्स रखा है और वह सीए बनना चाहती हैं। कृतिका 12वीं में भी मेरिट में अपना स्थान बनाना चाहती हैं जिसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगी।