शिमला। हिमाचल राज्यसभा चुनाव में वीरवार को नया ट्विस्ट देखने को मिला है। कांग्रेस से पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया।
जी हां, भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन को हिमाचल राज्यसभा के चुनावी मैदान में उतारा है। हर्ष महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन भरा।
हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला
बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अप्रैल में राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके चलते एक सीट पर राज्यसभा चुनाव होना है।
कांग्रेस ने बुधवार को ही वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी घोषित किया था। अभिषेक मनु सिंघवी ने आज 1 बजे के बाद नामांकन भरना है।
बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
कल तक भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन आज सुबह हर्ष महाजन का नामांकन भरवाकर सबको चौंका दिया। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे हैं। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी
गौरतलब है कि हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। भाजपा के पास 25 एमएलए हैं। तीन आजाद हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी का जीतना तय है।
अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो भाजपा बाजी मार सकती है। कांग्रेस में मौजूदा हालातों को देखते हुए क्रॉस वोटिंग की उम्मीद भी है।
हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को
हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी