Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Viral news State News

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

लेह सड़क हादसे में गंवाई है जान, इलाके में शोक

 

शिमला। लद्दाख के लेह जिला में हुए सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला का एक जवान भी वीर गति को प्राप्त हुआ है। जवान विजय कुमार पुत्र बाबू राम शर्मा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी के रहने वाले थे। सेना की ओर से आज सुबह विजय के शहीद होने की आधिकारिक जानकारी परिवार को दी गई।

विजय के परिवार वालों को जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली घर में मातम पसर गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे-छोटे दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ चुका है लेकिन उन्हें ये मालूम तक नहीं कि आखिर हुआ क्या है।

Breaking : लेह सड़क हादसे में हिमाचल के जवान विजय कुमार ने गंवाई जान

रिश्तेदार और गांव के लोग विजय के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। जवान के शव को चंडीगढ़ तक हवाई जहाज से लाया जाएगा। जबकि वहां से शिमला तक वाया सड़क मार्ग से शव को पहुंचाया जाएगा। सोमवार को विजय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बलिदानी विजय कुमार के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं।विजय का एक बड़ा भाई भी है। विजय का बड़ा बेटा 6 साल का है जबकि छोटा बेटा महज डेढ़ साल का है। विजय कुमार ने दाड़गी स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। विजय बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। खेल में वह शुरू से ही अव्वल थे। स्कूल में राज्य स्तर पर उन्होंने कबड्डी व खो-खो खेला। सेना में भी कई मेडल इन्होंने खेल में जीते।

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

नेहरा पंचायत की प्रधान मीरा शर्मा ने कहा कि विजय की मौत की खबर से पूरी पंचायत में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि विजय काफी मिलनसार था। छुट्टियों में जब घर आता था तो सभी से अच्छी तरह से मिलता था। गांव के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को लद्दाख के कियारी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में शहीद हुए शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है जिन्होंने इस दुःखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया।

समरहिल लैंडस्लाइड : डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे का शव मिला, 17 हुई मृतकों की संख्या

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

 

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

 

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

 

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

 

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

 

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

 

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

 

 

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

 

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

 

 

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ