उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई प्रतियोगिता
शिमला। उत्तर प्रदेश में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में किन्नौर जिला की दो बॉक्सर बहनों ने दमखम दिखाया है। गेम्स में एक बहन ने सिल्वर तो दूसरी ने रजत पद जीता है। दोनों बहनों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तरफ से भाग लिया था।
जादूगर सम्राट शंकर हिमाचल में खोलना चाहते हैं अकादमी-सरकार दे जमीन
जिला किन्नौर के सांगला की बॉक्सर दीपिका ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, दीपिका की बहन रितु ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर दोनों बहनों ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों बहनों को बधाई दी है।
शिमला समर फेस्टिवल : सतिंदर सरताज ने जमाया रंग, खूब थिरके लोग
वहीं, नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2023 में शिमला जिला के प्रवेश पाल ने कांस्य पदक जीता है। प्रवेश पाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोमेहर में 11वीं कक्षा के हैं। वह गांव डोमेहर तहसील सुन्नी जिला शिमला के रहने वाले हैं। उन्होंने 59 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसका आयोजन 1 जून से 4 जून 2023 तक देवास मध्य प्रदेश में हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रवेश पाल को शुभकामनाएं दी हैं।
जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान
जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें
Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार
HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया