Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

तेलिंग नाले से पागल नाले के बीच फंसे 140 लोग सुरक्षित रेस्क्यू

काजा। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय लोगों की बचाव टीम द्वारा तेलिंग नाले से पागल नाले के बीच फंसे हुए 140 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

100 लोगों को सिस्सू लाया गया और उन्हें जिला प्रशासन, स्थानीय महिला मंडल और अन्य स्थानीय संगठनों द्वारा सिस्सु में होमस्टे और होटलों में भोजन और आश्रय प्रदान किया गया। 40 लोगों को अपर तेलिंग लिंक रोड से ATR North Portal की ओर लाया गया।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन के बाद फिर भारी बारिश का अलर्ट

40 अन्य व्यक्तियों (ज्यादातर ट्रक ड्राइवर और ढाबा मालिकों के परिचित लोग) ने उसी स्थान पर रहने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें वहां भोजन और आश्रय सहज महसूस हुआ। हालांकि, रेस्क्यू टीम को इन लोगों को मौके से निकालकर सिस्सू लाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बचाए गए सभी व्यक्तियों के विवरण का अनुपालन किया जा रहा है और जल्द ही सूचित किया जाएगा।

हिमाचल के स्कूलों में मानसून ब्रेक का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल 

 

किसी भी जानकारी आपातकालीन स्थिति में दिए गये नंबर में जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 8988092298, प्रभारी जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 7018607928 या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 9459461355 पर संपर्क करें।

Video : शिमला जिला के कोटखाई में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, लाखों का नुकसान 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

अढ़ाई घंटे में 150 छोटी-बड़ी गाड़ियों और 500 लोगों को मनाली से सुरक्षित निकाला

मनाली। भारी बारिश के चलते पर्यटन नगरी मनाली में फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है‌। मंगलवार रात आठ बजे से अभी तक मनाली से लगभग 150 छोटी-बड़ी गाड़ियों तथा लगभग 500 लोगों को मनाली से सुरक्षित निकाला है।

बता दें कि बीते तीन दिन हुई भारी बारिश ने हिमाचल सहित कुल्लू जिला में तबाही मचाई है। की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और पुल बह गए हैं। इसके चलते मनाली में काफी लोग फंसे गए थे। लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन के बाद फिर भारी बारिश का अलर्ट

 

मनाली-कुल्लू चंडीगढ़ मार्ग से आवाजाही सुचारू है।  सुबह से अब तक मनाली से करीब 4500 वाहनों को निकाला जा चुका है। अब कुछ क्षेत्रों में सेल्यूलर नेटवर्क भी काम कर रहा है।
कसोल/पार्वती घाटी में भी कनेक्टिविटी बहाल की जा रही है और आज रात या कल सुबह तक कनेक्टिविटी बहाल होने की उम्मीद है। जिभी, सैंज और तीर्थन में भी कनेक्टिविटी युद्धस्तर पर बहाल की जा रही है। जिलेभर में मोबाइल नेटवर्क धीरे-धीरे बहाल हो रहा है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Video : शिमला जिला के कोटखाई में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, लाखों का नुकसान

पराली पंचायत का मामला, नीचे थी दुकानें

शिमला। सच कहते हैं कि कुदरत के कहर के आगे सब बेबस हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें हों या सड़कें कुछ भी नहीं टिक पाता है। ऐसा ही एक मामला शिमला के कोटखाई के तहत पराली पंचायत में सामने आया है। यहां पर लैंडस्लाइड के चलते एक मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह धराशाही हो गई।

हिमाचल : भारी तबाही के बाद जागी सरकार, नदी किनारे अवैध गतिविधियों पर लगेगी रोक

 

बता दें कि कोटखाई क्षेत्र की देवरी खनेटी के साथ लगती पंचायत पराली के पराली बदरूंई गांव में बंसी लाल पुत्र साधु राम ने पाई पाई जोड़कर नए मकान का काम शुरू किया था। नया घर पुराने घर से 50 से 100 मीटर दूर बनाया था। नए मकान में ग्राउंड फ्लोर में दुकानें थीं और पहली मंजिल पर पिल्लर पर छत डाली थी और दीवारों का निर्माण कार्य जारी था। नीचे दुकानों को स्टोर आदि के रूप में प्रयोग किया जाता था।

Breaking : हिमाचल के स्कूलों में मानसून ब्रेक का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें डिटेल 

 

साथ ही सेब पेकिंग की मशीन भी रखी थी। मकान के गिरने से बंसी लाल को काफी नुकसान हुआ है। जब मकान गिरा तब मकान में कोई नहीं था। बंसी लाल खेतीबाड़ी करते हैं। पराली पंचायत के प्रधान भूप सिंह चौहान और देवरी खनेटी पंचायत के प्रधान सतीश ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे वाया घाघस मार्ग मंगरोट के पास बंद

 

गौरतलब है कि हिमाचल में बरसात की बारिश ने कहर बरपाया है। लैंडस्लाइड की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई जगह मकान धराशाही हुए हैं। साथ ही पुल आदि भी बहे हैं। भारी बारिश के चलते करोड़ों का नुकसान हुआ है। कहीं कहीं पर दो सड़कों का नामोनिशान ही मिट गया है।

सोलन के शामती में बादल फटा, चपेट में आए दो मकान, करोड़ों का नुकसान 

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

 

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ