Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : आम जनता को झटका-डिपुओं में 9 रुपए महंगा मिलेगा सरसों का तेल

एपीएल परिवारों को 142 व NFSA को 132 रुपए प्रति लीटर मिलेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम बढ़ने के बाद आम आदमी को एक और झटका लगा है। अब राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को सरसों तेल 9 रुपए महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी हैं। यही नहीं पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। इसके बाद एपीएल परिवारों को 142 और एनएफएसए को 132 रुपए प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। यानी राशन कार्ड धारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

गौर रहे कि एपीएल धारकों को 133 रुपए और एनएफएसए कार्ड धारकों को 123 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल मिलता था। चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था, लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इन सभी को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

वर्तमान में भी लोगों को बढ़े हुए दाम पर ही सरसों तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं जो हर माह बढ़ते-घटते हैं, लेकिन बीते दिनों चुनावों से पहले इसके दाम कम हुए थे जो कि अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें