तेज रफ्तारी से पार करना चाह रहे थे नाका
कांगड़ा। हिमाचल की कांगड़ा पुलिस ने चरस के साथ चंबा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक डीएवी (DAV) कॉलेज कांगड़ा में BSc सेकंड ईयर का छात्र है।
बता दें कि आज मंगलवार को दोपहर के समय कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम दैनिक गश्त व यातायात चेकिंग पर जमानाबाद के समीप मनोली पुल पर आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रही थी।
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट
उसी दौरान पंजाब नंबर की एक काले रंग की बाइक पर दो युवक जमानाबाद की तरफ से आए, जोकि तेज रफ्तारी से पुलिस की टीम द्वारा लगाए गए नाके को पार करना चाहते थे।
पुलिस थाना कांगड़ा के मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार व उनके साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों ने इन दोनों युवकों को काबू किया। युवकों से तेज रफ्तार में बाइक भगाने का कारण पूछा तो दोनों युवक डर गए।
पठानकोट-मंडी फोरलेन : रजोल से ठानपुरी के बीच एक सुरंग भी प्रस्तावित, 300 मीटर होगी लंबाई
शक होने पर मौका पर दो स्वतंत्र गवाहों को बुलाकर बाइक को चेक किया तो बाइक से 128 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने नियमानुसार मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बने विनय कुमार, सिरमौर कांग्रेस में खुशी की लहर
यह दोनों युवक जिला चंबा के रहने वाले हैं। इनके नाम साहिल ठाकुर उर्फ तरुण व नमन जरियाल हैं। साहिल ठाकुर पहले कंप्यूटर कोर्स करता था, परन्तु आजकल यह अवैध गतिविधियों में शामिल है।
वहीं, नमन जरियाल DAV कॉलेज कागंडा में बीएससी सेकंड एयर (B.Sc-2nd Year) में पढ़ाई कर रहा है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने युवकों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
शीतकालीन सत्र : आपदा से हिमाचल में 1057 स्कूलों को नुकसान, 51 पूरी तरह क्षतिग्रस्त