हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व नाचन विधायक ने किया था सवाल
धर्मशाला। तपोवन में हिमाचल विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। धर्मशाला के तपोवन में चौदहवीं विधानसभा का यह चौथा सत्र है। ये सत्र 19 से 23 दिसंबर तक चलेगा।
स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी सदस्यों से सदन में रचनात्मक सहयोग की अपील की। इसके बाद राष्ट्रगान से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
धर्मशाला : शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन भाजपा का हंगामा, पोस्टर गले में टांग कर किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का सदन में परिचय दिया।
इसके बाद दिवंगत विधानसभा सदस्यों के निधन पर शोक जताया गया। चंबा के विधायक बालकृष्ण चौहान के निधन पर सदन में शोकोद्गार प्रस्ताव पेश किया।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शोक प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया। इसके बाद बिना प्रश्नकाल के दौरान गतिरोध शुरू हो गया।
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट
भाजपा विधायक विनोद कुमार ने नाचन में शैक्षणिक संस्थानों को आपदा हुए नुकसान पर सवाल किया।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि छात्रों को जोखिम वाले भवनों में बैठाया जा रहा है। कितने स्कूल ऐसे हैं, जो पूर्ण रूप से नष्ट हो गए हैं। इनमें बच्चों को बिठाने के लिए क्या किया है।
किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
इन सवालों के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पैसों का प्रावधान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में 1057 स्कूलों को वर्षा से नुकसान हुआ है।
प्राकृतिक आपदा में प्रदेश में 51 स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार की ओर से सबसे पहले इन स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके बाद आंशिक क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत होगी। स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।