Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Kangra State News

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले हिमाचल के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, इन मुद्दों पर चर्चा

365 दिन में 365 फैसलों के बारे दी जानकारी

 

ऋषि महाजन/जवाली। कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के अलावा उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे चर्चा की।

कृषि मंत्री ने सोनिया गांधी का उनके मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार का एक साल का सफल कार्यकाल पूरा करने पर आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान गत दिवस केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया तथा केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री परुषोत्तम रूपाला से प्रदेश के जनहित तथा विभाग से जुड़े मामलों को लेकर भेंट की थी।

हिमाचल मौसम अपडेट : कब और कहां बारिश व बर्फबारी की संभावना-जानें

कृषि मंत्री ने सोनिया गांधी को प्रदेश सरकार द्वारा 365 दिन में लिए गए 365 फैसलों बारे भी जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अपनी चुनावी गारंटी के तहत लाहौल-स्पीति जिला की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को जनवरी माह से 1500 रुपए की राशि देने की घोषणा सहित निकट भविष्य में सभी पात्र महिलाओं को 1500/-रुपए मासिक देने की घोषणा बारे भी अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त अगले वित्त वर्ष से विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने की मुख्यमंत्री की घोषणा बारे भी जानकारी दी।

IGMC में छुट्टी पर जा रहे डॉक्टर, कहीं लोगों को न झेलनी पड़े परेशानी

उन्होंने मुख्यमंत्री की किसानों व पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए दूध का खरीद मूल्य 6 रुपए बढ़ाने की घोषणा सहित राज्य सरकार द्वारा अपनी चुनावी गारंटी के तहत जनवरी, 2024 से पशुपालकों से गोबर खरीद योजना शुरू करने बारे भी जानकारी दी।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश में राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ द्वारा 11 जिलों में डेयरी विकास के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे भी जानकारी दी, जिसके माध्यम से 47259 दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किया जा रहा है।

HRTC पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ मोर्चा : 21 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव

नूरपुर जिला पुलिस ने चंबा के किहार से धरा चरस मामले का मुख्य आरोपी

ऊना : चावल मिल के मालिक ने कामगार को मारी गोली, बॉडी ठिकाने लगाने गया तो पुलिस ने पकड़ा

मंडी : नौकरी चाहिए तो 16 दिसंबर को पहुंचें आईटीआई, होंगे इंटरव्यू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news