Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पालमपुर नगर निगम की हुई बिंद्राबन, लोहना और होल्टा हिमुडा कॉलोनी

एमसी ने कॉलोनियों के लिया अपने अधीन

पालमपुर। कांगड़ा जिला की नगर निगम पालमपुर के दायरे में बनी हिमुडा कॉलोनियों को नगर निगम ने अपने अधीन ले लिया है। नगर निगम पालमपुर व बिंद्राबन, लोहना और होल्टा के पार्षदों ने कई बिंदुओं व कॉलोनियों में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विचार किया। नगर निगम के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

नगरोटा बगवां : मुकेरियां से हेरोइन खरीद लाया था पठियार का युवक, दबोचा

 

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिंद्राबन, होल्टा और लोहना के पार्षदों ने भी इस संदर्भ में अपना पक्ष रखा। बैठक में कॉलोनी के तहत सड़क मरम्मत, पानी की व्यवस्थाओं व हिमुडा को देने वाली देनदारियां पर भी चर्चा की गई।

नगर निगम मेयर गोपाल नाग ने कहा कि नगर निगम पालमपुर के दायरे में बनी हिमुडा कॉलोनियों को नगर निगम ने अपने अधीन ले लिया है। इन कॉलोनियों को सचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी अब से नगर निगम की है।

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

पालमपुर नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा ने कहा कि बिंद्राबन, लोहना और होल्टा कॉलोनियों अब नगर निगम के अधीन हैं। इस मौके पर हिमुडा कॉलोनी के अधिकारी से चर्चा कर कुछ फैसले लिए गए। इसमें तय किया गया कि रखरखाव शुल्क 31 मार्च तक हिमुडा अधिकारी लेंगे।

गोहर जुड़वा बच्चियां मामला : दूध के सैंपल फोरेंसिक जांच को भेजे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

वहीं, 30 सितंबर तक पानी की आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी व बिल हिमुडा द्वारा लिए जाएंगे, ताकि कॉलोनियों ने पानी का आपूर्ति व्यवस्था को समझने के लिए निगम को समय मिले। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर विकास शर्मा, अधिशासी अभियंता अभिनव सकलानी, पार्षद पूनम बाली, संजय राठौर मौजूद रहे।

हिमाचल : कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में सुबह और शाम गिर रहा तापमान, जानें मौसम अपडेट

 

शिमला : नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की

 

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 

शिमला : टैक्सी ऑपरेटरों का आरोप 6 गुणा बढ़ाया स्पेशल रोड टैक्स, किया प्रदर्शन

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए
टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

देहरा : 33 केवी और 11 केवी फीडर में इस दिन बंद रहेगी बिजली- पढ़ें खबर 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24