Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांग्रेस ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस : राजीव भवन में जुटे नेता व कार्यकर्ता

हरीश जनार्था बोले-कांग्रेस कड़ी मेहनत कर फिर करेगी देश पर राज

शिमला। कांग्रेस पार्टी आज अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है। शिमला में भी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

यह वक्त की बात है कि कांग्रेस की सरकार कुछ राज्यों में ही है, लेकिन आज एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

देश की स्वतंत्रता के साथ ही आज हम जिस बुलंदी पर हैं उसमें कांग्रेस का बहुत बड़ा हाथ है। जनार्था ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में कड़ी मेहनत कर एकजुट होकर देश पर एक बार फिर राज करेगी।

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर चलेंगी ट्रेन, यह रहेगी टाइमिंग
Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

हिमाचल मौसम अपडेट : 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, नए साल में बर्फबारी के आसार
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया, राजीव भवन में नेताओं ने ली सद्भावना की शपथ

शिमला। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानीशिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी कांग्रेस स्थापना दिवस पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिरकत की। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर सभी को सद्भावना की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है जिसका अपना इतिहास रहा है। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को खून से सींच कर यहां तक पहुंचाया है। सुक्खू ने कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक पहुंचे हैं। ये सब कांग्रेस पार्टी की देन है।
28 दिसंबर, 1885 को एओ ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी, लेकिन उनके जीते-जी कभी उन्हें कांग्रेस के संस्थापक का दर्जा नहीं मिला। उनके निधन के बाद 1912 में उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें