साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में दर्ज है मामला
मंडी। ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने और कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर 12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी मामले में नाइजीरियन मूल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली से धरा है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में 08 सितंबर 2023 को 12 लाख 56 हजार 571 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने व कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर धोखाधड़ी हुई होना पाया गया।
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में टीम का गठन किया गया। इसमें निरीक्षक अजीत सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी राज कुमार, आरक्षी आशिष पठानिया व आरक्षी चालक पुष्पराज को दिल्ली रवाना किया गया।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम द्वारा दिल्ली में दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक जोगिंन्द्र, आरक्षी मनीष, मुख्य आरक्षी शिवानी व मुख्य आरक्षी मेवा राम की सहायता से दबिश दी गई व एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
इसके पास से मुकदमा में संलिप्त 12 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 09 सिम कार्ड, पैन ड्राइव व नगदी को कब्जा में लिया गया है। मामले की जांच में पाया गया है कि संलिप्त मोबाइल नंबर व बैंक खातों में धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने की भारत में अभी तक 09 राज्यों में साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुई हैं।
आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया तथा 06 दिन का रिमांड हासिल किया है। मामले से संबंधित पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी को हमीरपुर कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Breaking हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 42 एचएएस अधिकारियों का तबादला
हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो
हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला
हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान
हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई
शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार