12 सितंबर 2023 को आयोजित की थी परीक्षा
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट/जिला भाषा अधिकारी (Research Assistant / District Language Officer) के पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें 6 अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए सफल घोषित किए गए हैं।
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….
बता दें कि रिसर्च असिस्टेंट/जिला भाषा अधिकारी के पद अनुबंध आधार पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 9 फरवरी 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 12 सितंबर 2023 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया था।
शनिवार यानी आज हिमाचल लोक सेवा आयोग ने स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। परिणाम निकाले जाने की पुष्टि हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/HPPSC-3.pdf” title=”HPPSC”]
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति
हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण