Categories
TRENDING NEWS Exam Top News Himachal Latest National News State News

JEE Main 2023: सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

एनटीए अप्रैल माह में आयोजित करेगा परीक्षा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2023 सत्र 2 (Joint Entrance Examination Main 2023 Session 2) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी। 13 और 15 अप्रैल रिजर्व डे होंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) (JEE Main) 2023 सत्र 2 के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च होगी। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 12 मार्च तक रात 11 बजकर 50 मिनट तक होगी।

शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तिथियां निर्धारित समय में जेईई (मुख्य) JEE (Main) पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।

जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मुख्य 2023 सत्र 1 के लिए परीक्षा शुल्क का आवेदन किया है और सफलतापूर्वक भुगतान किया है और जेईई मुख्य 2023 सत्र के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें सत्र एक में प्रदान किए गए अपने पिछले आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना जरूरी है। वे केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम, पात्रता का राज्य कोड, पता प्रमाण(वर्तमान और स्थाई पता) अपलोड करना, सत्र 2 के लिए शहर चुन सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों (पहले से पंजीकरण और नया पंजीकरण) को जेईई मुख्य 2023 सत्र 2 के ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान पता प्रमाण (वर्तमान और स्थाई पता) अपलोड करना जरूरी है। पते के प्रमाण में आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मतदाता आईडी कार्ड आदि हो सकते हैं।

 

दोनों दस्तावेज एक साथ पीडीएफ फाइल में मिलाकर अपलोड करने हैं। यदि वर्तमान और स्थाई पता सामान हैं तो वही दस्तावेज पर्याप्त होगा। अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं है। एक से अधिक आवेदन संख्या वाले किसी भी अभ्यर्थी को यूएफएम के रूम में माना जाएगा।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/02/jee.pdf”]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR

UGC NET June 2023 की परीक्षा तिथियों का भी ऐलान, देखें शेड्यूल

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षाएं 21 फरवरी से
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 (UGC-NET Dec 2022) के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए  17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा  21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक आयोजित होगी। वहीं NTA ने  यूजीसी नेट जून 2023 (UGC NET June 2023) परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी है। यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 13 से 22 जून 2023 तक होंगी।
जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा UGC-NET के संचालन का कार्य सौंपा गया है, जो सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
UGC-NET का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दिसंबर 2018 से किया जा रहा है। UGC-NET हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित किया जाता है। पर 2020 और 2021 में कोविड-19 ( COVID19) महामारी के प्रकोप के कारण UGC NET के चक्रों (जून और दिसंबर) को मिला दिया गया और एक साथ संचालित किया गया।
हिमाचल : होमस्टे में लिया कमरा, रात को तीन LCD और वाई-फाई डिवाइस लेकर फरार
वहीं, 29 दिसंबर 2022 की सार्वजनिक सूचना के अनुसार  परीक्षा चक्र को नियमित यानी पहले की तरह करने का फैसला लिया। यह फैसला UGC की सहमति से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने लिया और UGC NET दिसंबर 2022 का आयोजन 21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही NTA ने यूजीसी नेट जून 2023 की परीक्षा तिथियों का ऐलान भी कर दिया है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/UGC-NET.pdf” title=”UGC NET”]
परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के बारे में अधिक स्पष्टीकरण और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ और www.nta.ac.in देखें।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें