Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Technology Shimla State News

हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र होगा स्थापित, होगी विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक लैब

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात उन्होंने यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। (हमीरपुर)

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए वृहद स्तर पर कार्य कर रही है।

इसके लिए आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस मंत्रालय का सृजन करने पर भी विचार किया जा रहा है। देशभर में इस तरह की महत्वकांक्षी पहल पहली बार होगी।

वायु सेना अग्निवीर भर्ती, वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी होंगे पात्र-जानें डिटेल 

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही हैं।

इस केंद्र में मुख्य तौर पर अस्पताल, पालीऐटिव केयर, सेंटर फॉर प्रिवेन्टिव ऑन्कोलोजी और सेंटर फॉर मोलीक्यूलर ऑन्कोलोजी विभाग होंगे।

हिमाचल : क्या बरसात में ही कोटा खत्म, सर्दी में अब तक 100 फीसदी कम बारिश 

 

उन्होंने कहा कि इस केंद्र में हाई-एंड प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जाएगी।

इस केंद्र में मोलीक्यूलर ऑन्कोलोजी सहित अनेक नवीन प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर मरीजों को श्रेष्ठतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में राज्य में कार्यशील कैंसर केयर यूनिट को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

विक्रमादित्य बोले- म्यान से तलवारें निकाली भी जाएंगी और लहूलुहान भी किया जाएगा

 

बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेढ़ारकर, डॉ. जी.के. रथ, डॉ. सी.एम. त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी गोपाल शर्मा, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, मिशन निदेशक एनएचएम प्रियंका वर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित 6 यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग भर्ती, परीक्षा योजना जारी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल : पर्यटन होटलों व विश्राम गृहों को लेकर बड़ी अपडेट-मुख्यमंत्री के निर्देश

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी
सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर
हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें