Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

राम ज्योति के नाम पर मनाएं दिवाली, हर हिमाचली घर में जलाए पांच ज्योति

शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया आह्वान

शिमला। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर पहुंचे। सोलन के बाद शिमला में जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत हुआ। शिमला में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में किया गया।

यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने एक तरफ जहां केंद्र की उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी तरफ कांग्रेस हाईकमान के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

नड्डा बोले- राम मंदिर निर्माण में हिमाचल का बड़ा योगदान, पालमपुर में पारित हुआ था प्रस्ताव

 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नया साल राममय होगा। भगवान श्री राम ने सभी मर्यादाओं का पालन किया था। इसी प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी भगवान श्री राम की तरह मर्यादित रूप से जनता की सेवा करते हुए देश को सशक्त बनाएगा। इससे देश और शक्तिशाली होगा।

उन्होंने भगवान श्री राम मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य पर लोगों से आह्वान किया कि 14 जनवरी से 22 जनवरी से हम सब सभी तीर्थ स्थलों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं। 22 जनवरी को राम ज्योति के नाम पर अपने घरों में दिवाली मनाते हुए हर घर में 5 ज्योति जलाने का कार्य करें।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में हिमाचल का भी बड़ा योगदान है। 11 जून 1989 को पालमपुर की पावन धरती से राम मंदिर का प्रस्ताव पारित हुआ था और आज प्रस्ताव साकार होता दिखाई दे रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे, 3 राज्य में वे जीत हासिल करेंगे। हमने तीनों राज्यों में सशक्त और प्रबल सरकार बनाई है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला है। प्रधानमंत्री ने अपने कामों से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है। अब देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है।

शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 20800 व 32900 रुपए मिलेगी सैलरी

 

 

कांग्रेस के नेता गारंटी केवल एक बार देते हैं और पूरी नहीं करते हैं। पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं और जो नहीं कहते वह भी करके दिखाते हैं।

तीन राज्यों की बड़ी जीत के बाद देश की जनता ने दिखा दिया है कि अगर उनको किसी पर भरोसा है तो पीएम मोदी की गारंटी पर है।

भाजपा का तेलंगाना में 7 फीसदी से 14 फीसदी मत बड़ा और मिजोरम में दो गुना मत बड़ा है। यह सब दिखता है कि पूरे देश भर में भाजपा मजबूत तरीके से आगे बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में भी हम चारों सीटें जीतेंगे।

अभिनंदन समारोह के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रिज और मालरोड पर सैर करते हुए लोगों से मुलाकात की।

वहीं, कॉफी हाउस में कॉफी का लुत्फ भी उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाच भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

 

हमीरपुर : वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित-आदेश जारी

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें