Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

नड्डा बोले- राम मंदिर निर्माण में हिमाचल का बड़ा योगदान, पालमपुर में पारित हुआ था प्रस्ताव

शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही यह बात

शिमला। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के लिए अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ शिमला, हिमाचल प्रदेश में किया गया।

इस दौरान जेपी नड्डा ने एक तरफ जहां केंद्र की उपलब्धियों को गिनाया तो दूसरी तरफ कांग्रेस हाईकमान के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने संस्थाओं को बंद करने का काम किया है।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि नया साल राममय होगा। भगवान श्री राम ने सभी मर्यादाओं का पालन किया था। इसी प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी भगवान श्री राम की तरह मर्यादित रूप से जनता की सेवा करते हुए देश को सशक्त बनाएगा।

इससे देश और शक्तिशाली होगा। नड्डा ने आह्वान किया कि 22 जनवरी से हम सब सभी तीर्थ स्थलों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं। राम ज्योति के नाम पर दिवाली मनाते हुए हर घर में 5 ज्योति जलाने का कार्य करें।

शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 20800 व 32900 रुपए मिलेगी सैलरी

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में हिमाचल का भी बड़ा योगदान है। 11 जून 1989 को पालमपुर की पावन धरती से राम मंदिर का प्रस्ताव पारित हुआ था और आज प्रस्ताव साकार होता दिखाई दे रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे, 3 राज्य में वे जीत हासिल करेंगे। हमने तीनों राज्यों में सशक्त और प्रबल सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला है।

प्रधानमंत्री ने अपने कामों से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है। अब देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

 

कांग्रेस के नेता गारंटी केवल एक बार देते हैं और पूरी नहीं करते हैं। पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं और जो नहीं कहते वह भी करके दिखाते हैं।

तीन राज्यों की बड़ी जीत के बाद देश की जनता ने दिखा दिया है कि अगर उनको किसी पर भरोसा है तो पीएम मोदी की गारंटी पर है। भाजपा का तेलंगाना में 7 फीसदी से 14 फीसदी मत बड़ा और मिजोरम में दो गुना मत बड़ा है।

यह सब दिखता है कि पूरे देश भर में भाजपा मजबूत तरीके से आगे बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में भी हम चारों सीटें जीतेंगे।

हमीरपुर : वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित-आदेश जारी

 

जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की दिशा बदली है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख की स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हिम केयर योजना शुरू की थी। जो लोग आयुष्मान भारत के अंतर्गत नहीं आते थे, उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की।

नड्डा ने कहा कि आईएमएफ की रिपोर्ट साफ कहती है, 13.5 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं और अति गरीबी भारत में 1 फीसदी से भी कम आ गई है। आज तो चीन का एक अखबार कहता है कि भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

 

उन्होंने कहा कि आपदा के समय हिमाचल का दुख केंद्र ने समझा। सब देखा और सब समझा। केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल की हर संभव सहायता की है।

अभी तक केंद्र ने 1782 करोड़ रुपए आपदा के लिए भेजे हैं। पर कांग्रेस के नेता कहते हैं कि कुछ नहीं दिया। नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ नहीं आया, डालना जेब में तो आना क्या।

कांग्रेस के नेताओं को बोलने से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार बैक गियर की सरकार है। 900 संस्थान बंद कर दिए।

नड्डा बोले- राम मंदिर निर्माण में हिमाचल का बड़ा योगदान, पालमपुर में पारित हुआ था प्रस्ताव

 

 

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

 

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *