Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

प्रतिभा सिंह बोलीं – कांग्रेस पार्टी ने रखा था महिला आरक्षण बिल का आधार

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता है श्रेय

 

शिमला। हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि जिस महिला आरक्षण बिल पास करने का श्रेय केंद्र सरकार ले रही है वह असल में कांग्रेस की देन है। महिलाओं को आरक्षण देने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाता है।

धर्मशाला : 7 वर्षीय शिवांग ने जन्मदिन पर न ली गिफ्ट और न चॉकलेट-गुल्लक की दान

प्रतिभा सिंह ने शिमला में कहा कि महिला आरक्षण बिल के पास होने की खुशी है। कांग्रेस पार्टी ने ही महिला आरक्षण बिल का आधार रखा था। राजीव गांधी ने ही महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया और अब 33 फीसदी आरक्षण का श्रेय बीजेपी को नहीं कांग्रेस को जाता है। राजीव गांधी इसको लेकर आए सोनिया गांधी ने भी इसके लिए आवाज बुलंद की लेकिन दुर्भाग्यवश नहीं हो पाया।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- SDRF को अत्याधुनिक बनाने में आड़े नहीं आने दी जाएगी धन की कमी

उन्होंने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने के सवाल के जवाब में कहा कि इसमें कौन सीट निकाल सकता है यह देखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जल्द लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा करें ताकि प्रत्याशी व कार्यकर्ता फील्ड में उतरकर काम कर सके।

 

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

मंडी : नाबालिग को गंदी गालियां देने और अश्लील इशारे करने के दोषी को कठोर कारावास
वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल : अपनी जमीन पर लगाएं सौर ऊर्जा परियोजना, सरकार खरीदेगी बिजली
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला : महिला आरक्षण बिल को मिली मंजूरी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। यह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करेगा।

बीते कुछ दिनों से महिला आरक्षण सहित कई विधेयकों की चर्चा जोरों पर है। सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद बोलने के लिए खड़े हुए अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार से महिला आरक्षण बिल पारित करने की मांग की थी।

इस बात की अटकलें लगाई जा रहा थीं कि सरकार संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल ला सकती है। हालांकि, सरकार ने इसे लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने महिला आरक्षण बिल लाने की मांग करते हुए लोकसभा के अंदर और बाहर गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन भी किया था।

कांगड़ा : सात दिन के अंदर पुलिस थाने में जमा करवाएं किरायेदार का ब्यौरा

बीजेपी सहित कई अन्य राजनीतिक दलों ने भी कहा कि वे लंबे समय से महिला आरक्षण की मांग कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने विशेष सत्र के दौरान कहा था कि नए संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक को पेश और पारित किया जाए। इसमें देर नहीं होनी चाहिए।

आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसी में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर बताया कि महिला आरक्षण की मांग को पूरा करने का नैतिक साहस केवल मोदी सरकार में था। कैबिनेट की मंजूरी से यह साबित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार को बधाई।

कांगड़ा : डेढ़ साल में दोबारा बनकर तैयार होगा जलाड़ी-खर्ट पुल, विधानसभा में दी जानकारी

महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है। विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है।

विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए। आरक्षित सीटें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन द्वारा आवंटित की जा सकती हैं। इस संशोधन अधिनियम के लागू होने के 15 साल बाद महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण समाप्त हो जाएगा।

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : पहले ही दिन हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

हिमाचल : जीएनएम, एएनएम व बीएससी नर्सिंग के लिए रोजगार का मौका-होंगे साक्षात्कार

 

मैक्लोडगंज : भागसूनाग वाटरफॉल के पास नहाने उतरा पंजाब का युवक, तेज बहाव में बहा

हमीरपुर में हादसा : गैस सिलेंडर से लदा टेंपो पलटा, जोरदार धमाके के साथ लगी आग

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

हिमाचल के लोगों को बड़ी राहत : अब घर बैठे कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

एमएम डीम्ड यूनिवर्सिटी मुलाना में नर्सिंग कर रही किन्नौर की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

 

बिना बिल पौने 2 करोड़ रुपए के आभूषण ले जा रहा था व्यापारी, 10.32 लाख का जुर्माना

 

रोज साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा मंडी-पंडोह मार्ग, इस सड़क का कर सकेंगे प्रयोग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ