Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : कार की फ्रंट सीट पर बैठी थी महिला, अचानक गिरा बड़ा पत्थर, गई जान

शहर के सटे बिंद्रावणी का मामला

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में कार पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। चालक और तीन महिलाओं को मामूली चोट लगी है। सभी आपस में रिश्तेदार हैं और जमीनी काम के चलते पंडोह आए हुए थे।

बता दें कि कार यशपाल निवासी कीपड़ मझवाड़ चला रहा था। प्रोमिला देवी (40) पत्नी राम सिंह गांव रूंझ कटीढ़ी फ्रंट सीट पर बैठी हुई थी। अन्य महिलाएं पिछली सीट पर बैठी थीं। मंडी शहर के साथ सटे बिंद्रावणी में कार ट्रक यूनियन के पास से गुजरी तो पहाड़ी से 20 से 25 किलो का बड़ा पत्थर गिर गया।

हिमाचल में 69 नायब तहसीलदार बदले, 20 को मिली नई तैनाती-देखें लिस्ट

 

पत्थर कार के कंडक्टर साइड फ्रंट शीशे पर गिरा, जहां प्रोमिला देवी बैठी हुई थीं। पत्थर की चपेट में आने से प्रोमिला देवी बेहोश हो गईं और चालक यशपाल उसी कार में महिला को मंडी अस्पताल ले आया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रोमिला देवी को मृत घोषित कर दिया।

हिमाचल में 4 एनएच सहित 130 सड़कें बंद, फागू में HRTC और निजी बसें फंसी

 

अन्य महिलाओं और चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। पत्थर गाड़ी की छत पर न गिरकर फ्रंट शीशे को तोड़ता हुआ फ्रंट सीट पर गिरा। जिससे अन्य लोगों की जान बच गई, लेकिन प्रोमिला देवी की जान नहीं बच सकी। मामले की पुष्टि एएसपी मंडी सागर चंद्र ने की है।

हिमाचल DGP संजय कुंडू के तबादला आदेश रद्द, अधिसूचना जारी 

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

नगरोटा बगवां : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 58 व होटल प्रबंधन में 86 अभ्यर्थी सिलेक्ट 

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें

नगरोटा बगवां : रोजगार मेले के पहले दिन 102 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 42 एचएएस अधिकारियों का तबादला

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24