Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : 2 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले 4 पुलिस वालों सहित 18 धरे

एक लाख लोग हुए हैं ठगी का शिकार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुए 2500 करोड़ के क्रिप्टो करंसी स्कैम में पुलिस ने अब तक 18 आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में 12 करोड़ की संपति भी जब्त की है। क्रिप्टो करंसी मामले में पैसे को डबल करने के लालच में एक लाख लोग ठगी का शिकार हुए, जिनमें पांच हजार सरकारी कर्मचारी भी ठगी का शिकार हुए।
HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना
क्रिप्टो करंसी स्कैम में पुलिस कर्मचारियों की भी मिली भगत रही। एसआईटी (SIT) ने 2 करोड़ से अधिक कमाने वाले चार पुलिस कर्मियों को भी गिरफ्तार किया है।
डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू ने बताया कि मामले में आरोपी 100 लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस 2 करोड़ से ज्यादा फ्रॉड करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने अभी तक 12 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है, जिसमें दुबई भागे मुख्य सरगना सुभाष शर्मा की 3 करोड़ की संपत्ति भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट पेश कर दी है। हालांकि आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है, जिसमें हमीरपुर के एक मात्र आरोपी को जमानत मिली है। हिमाचल पुलिस ने घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी मदद मांगी है, ताकि पता लगाया जा सके की कहीं मामला टेरर फंडिंग का तो नहीं है।

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

जयराम बोले – कुल्लू अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद, हिमकेयर के तहत सामान की सप्लाई रुकी

विक्रमादित्य सिंह की दो टूक : हिमाचल में इन ठेकेदारों को नहीं मिलेंगे सड़क के ठेके

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

शिमला में हाटी विकास मंच का बड़ा ऐलान : सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी

मंडी : रिटायर होने के बाद नहीं थी पेंशन, न हारी हिम्मत, भरण-पोषण का ढूंढा जरिया 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24new