Categories
Himachal Latest Mandi State News

मंडी : ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए बुजुर्गों को डिजिटल साक्षरता होना जरूरी

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर डीसी ने दी जानकारी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी मंडी व रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम ‘बदलती दुनिया में वृद्धजनों का अनुरूपण’ है। वर्ष 2005 से हर वर्ष 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री बोले- कांगड़ा में पुलिस अकादमी स्थापित करने पर सरकार कर रही विचार

देश और समाज के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए डीसी अरिंदम चौधरी ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि होता है। इनके सम्मान में हर वर्ष पहली अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

 

डीसी ने कहा कि हर समाज अपनी नई पीढ़ी को बुजुर्गों का सम्‍मान और आदर करना सिखाता है। इस बेहतरीन संबंध को पीढ़ी दर पीढ़ी बनाए रखा जाना चाहिए। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार है। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से हम सब अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग उम्र के इस पड़ाव पर भी समाज व देश के निर्माण में अपने अनुभवो से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मंडी डीसी ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल साक्षरता से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बुजुर्गों को डिजिटल साक्षरता होना आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बच सके। उन्होंने सभी वृद्धजनों को संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा वृद्धावस्था के समय स्वस्थ व संतुलित आहार लेना आवश्यक है।

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

 

इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी समीर ने मुख्यतिथि का स्वागत किया तथा शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित अन्य अधिकारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत भी किया और बुजुर्गों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने पौष्टिक आहार व सुखाश्रय योजना व आयुर्वेद विभाग की ओर से डॉ सचिन ने स्वस्थ वृद्धावस्था ओर बढ़ने पर विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिक परिषद के महासचिव तेज सिंह ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन के लिए खेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर और क्रेजी बॉल खेलें शामिल रहीं। खेलों में विजेता रहे प्रतिभागियों को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम मंडी मनोज कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रिज पर रेड रन मैराथन को दिखाई

 

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *