Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

HRTC चालक-परिचालकों को मिला दो महीने का नाइट ओवरटाइम

2 महीने की हुई अदायगी, 41 महीने की नाइट ओवरटाइम राशि देय

शिमला। ड्राइवर यूनियन की चेतावनी के बाद आखिर HRTC प्रबंधन ने चालक-परिचालकों को दो महीने का नाइट ओवरटाइम की राशि का भुगतान कर दिया है। चालक व परिचालकों फरवरी, 2023 और फरवरी, 2019 का नाइट ओवरटाइम जारी किया गया है, वहीं कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन भी जारी कर दिया गया है।

कांगड़ा जिले के दौरे पर आ रहे डिप्टी सीएम और उद्योग मंत्री

HRTC ड्राइवर यूनियन ने निगम प्रबंधन को चेतावनी दी थी कि यदि 6 मई तक उन्हें नाइट ओवरटाइम की राशि एडवांस में नहीं दी जाती है तो वहीं 7 मई से नाइट ओवरटाइम नहीं करेंगे। इसके बाद प्रबंधन ने यूनियन के साथ वार्ता तय की थी यह वार्ता 9 मई यानि मंगलवार को होनी है लेकिन वार्ता से पहले ही प्रबंधन ने चालक-परिचालकों को 2 महीनों का नाइट ओवरटाइम जारी कर दिया है।

वीडियो : शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा, मां हाटेश्वरी के दरबार नवाया शीश

हालांकि, ड्राइवर यूनियन 2 महीने के ओवरटाइम से खुश नहीं है। HRTC ड्राइवर यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर का कहना है कि जब कर्मचारी यूनियन को आंदोलन की धमकी देते हैं, तो कर्मचारियों को बहलाने के लिए प्रबंधन व सरकार की ओर से एक या 2 महीने का ओवरटाइम डाल दिया जाता है। इसके बाद स्थिति वैसी ही बन जाती है जैसे पहले होती है।

HPPSC Breaking: असिस्टेंट प्रोफेसर पॉलिटिकल साइंस का रिजल्ट आउट

उन्होंने बताया कि मंगलवार को होने वाली बैठक में कर्मचारी यह स्पष्ट करेंगे कि कर्मचारियों को हर महीने नाइट ओवरटाइम की राशि जारी की जाए, वहीं पुरानी लंबित राशि कर्मचारियों को मिल जाए।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि HRTC के चालक-परिचालकों को 41 महीने की नाइट ओवरटाइम की राशि देय है। यह राशि करीब 65 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा HRTC कर्मचारियों को 50 हजार रुपए एरियर की पहली किस्त भी जारी नहीं की गई है, न ही अभी तक डीए मिला है। इसके अलावा मेडिकल बिलों रिवर्समेंट का भुगतान किया जाना भी अभी बाकी है।

Breaking: नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जब कर्मचारी प्रबंधन व सरकार से लंबित वित्तीय राशि के भुगतान की बात करते हैं तो उन्हें घाटे का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि HRTC को कर्मचारियों की वजह से घाटा नहीं हो रहा है। कर्मचारी दिन-रात एक कर सेवाएं दे रहे हैं।

कर्मचारियों को सरकार व प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करने का शौक नहीं है, लेकिन कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिलती है। मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। कर्मचारियों के परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मजबूर होकर उनको आंदोलन करना पड़ता है।

मणिपुर हिंसा के बीच फंसे पांच हिमाचली छात्र रेस्क्यू, मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगी थी मदद

हिमाचल में 2 दिन साफ रहने के बाद 12 से फिर बिगड़ेगा मौसम

कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पांवटा : ट्रक की टक्कर से बैलेंस बिगड़ा-कार से टकराई बाइक, चालक की मौत

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक सड़क हादसा पेश आया। यहां पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसकी बाइक एक दूसरी कार से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तान मोहम्मद (उम्र करीब 44 साल) पुत्र यामिन अली निवासी गांव क्यारदा के रूप में हुई है जो फैक्ट्री में काम करता था।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

जानकारी के अनुसार सुल्तान मोहम्मद शाम को अपनी बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था। तिरुपति फैक्ट्री के नजदीक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान बचाव करने के चक्कर में उसकी बाइक दूसरी ओर से आ रही कार से टकरा गई।

सुल्तान सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। फैक्ट्री का अन्य कर्मचारी पवन कुमार वहां से गुजर रहा था। उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसके माध्यम से सुल्तान को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक और कार चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 304A, 187 MV एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

HPBose: 10वीं और 12वीं के इन छात्रों को स्पेशल चांस, फरवरी में होंगे पेपर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

हिमाचल : डंगे से टकराई HRTC बस-चालक ने पहले ही कर दिया था आगाह

शमलेच के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

सोलन। चंडीगढ़ से शिमला जा रही HRTC बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डंगे से जा टकराई। बस में करीब 35 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Breaking: नायब तहसीलदार मुख्य लिखित परीक्षा की डेटशीट जारी

बता दें कि हादसा सोलन पुलिस स्टेशन के तहत पड़ती सपरून पुलिस चौकी के तहत शमलेच के पास हुआ है। करीब साढ़े 4 बजे HRTC की बस चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जा रही थी।

शमलेच के पास तकनीकी खराबी के चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे डंगे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि उतराई होने के चलते बस ने अचानक रफ्तार पकड़ ली और चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।

Job Breaking : भरे जाएंगे प्रिंसिपल कॉलेज कैडर के 25 पद, करें आवेदन

बस से नियंत्रण खोने से पहले चालक ने सवारियों का आगाह कर दिया था और सीटें पकड़कर बैठने के लिए कहा। सवारियों ने कस कर सीटें पकड़ लीं। चार लोगों को ज्यादा चोटें आई बताई जा रही हैं।

मामले की सूचना मिलने के बाद सपरून पुलिस चौकी से स्टाफ मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। एसडीएम सोलन और आरटीओ भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अगर बस दूसरी साइड जाती तो गहरी खाई में गिर सकती थी।

बड़ा फैसला: कांगड़ा में 3 हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक 

UGC-NET के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट-इस दिन होगी परीक्षा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें