Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla State News

चंडीगढ़-शिमला NH-5 आज भी बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

बुधवार को पूरी रात चलता रहा मलबा हटाने का काम

सोलन। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 (NH-5) गुरुवार को भी बंद है। एनएचएआई द्वारा कालका-शिमला फोरलेन पर चक्की मोड़ के पास डंगा लगाए जाने व मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बुधवार को पूरी रात काम चलता रहा। एनएचएआई द्वारा दावा किया जा रहा है कि यदि आज दिन भर मौसम साफ रहा तो शाम तक फोरलेन को बहाल कर दिया जाएगा।

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग

 

गौर हो कि चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 बुधवार को चक्की मोड़ के समीप भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था। हालांकि दोपहर 12 बजे मार्ग को छोटी गाड़ियों के लिए खोल दिया गया था।

इसके बाद फिर से पहाड़ी से मलबा आने के कारण रोड़ पूरी तरह से बंद हो गया। फोरलेन का करीब 50 मीटर का हिस्सा धंसने के लिए वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था।

वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

आज भी शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें नाहन से होकर जाएंगी। जबकि सेब की सप्लाई लेकर जाने वाले ट्रकों को जौहड़जी कामली होकर भेजा जा रहा है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया का कहना है कि चक्की मोड़ के समीप फोरलेन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। पूरी उम्मीद है कि आज शाम तक यातायात को बहाल कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़-शिमला के बाद मंडी-चंडीगढ़ NH भी भूस्खलन के कारण बंद

 

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 होने के बाद सोलन-शिमला के लिए ब्रेड व दूध की सप्लाई भी ठप हो गई है। बुधवार को भी शहर में अवश्यक खाद्य वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई। वीरवार को भी दूध ब्रेड की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम
शिमला-चंडीगढ़ आने-जाने के लिए ये हैं वैकल्पिक मार्ग –
  • पुलिस ने शिमला-चंडीगढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग का ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
  • शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले सभी भारी व हल्के वाहनों को शिमला, कुम्हारहट्टी, जौहड़जी कामली होकर भेजा जा रहा है।
  • इसी प्रकार चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले वाहनों को परवाणु से जंगेंशू कसौली होकर शिमला भेजा जा रहा है।
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

चंडीगढ़-शिमला NH 5 पूरी तरह बंद, सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी ढह गया

 

हिमाचल : जुलाई में टूटे पिछले रिकॉर्ड, 3 अगस्त से फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

 

शिमला : ढली में भारी भूस्खलन, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, किसान भवन को खतरा

 

कांगड़ा डबल मर्डर : 20 वर्षीय आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

चंडीगढ़-शिमला के बाद मंडी-चंडीगढ़ NH भी भूस्खलन के कारण बंद

6 मील के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर

मंडी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 के बाद भारी भूस्खलन के कारण मंडी-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है।

चंडीगढ़-शिमला NH 5 पूरी तरह बंद, सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी ढह गया

 

मंडी और पंडोह के बीच 6 मील के पास नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिसके कारण मार्ग पर फिलहाल आवाजाही बंद है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग सावधान रहें व वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

 

भारतीय वायु सेना बनी देवदूत : ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचा रही राशन व दवाईयां

 

 

शिमला : ढली में भारी भूस्खलन, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, किसान भवन को खतरा

 

 

मनाली : ब्यास में समाई PRTC बस के मलबे से मिले तीन शव

 

 

हमीरपुर : स्टेयरिंग फ्री-स्कूल के ऊपर हवा में लटकी बस, 42 यात्रियों की सांसें अटकी

कांगड़ा डबल मर्डर : 20 वर्षीय आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

चंडीगढ़-शिमला एनएच आज रात भी रहेगा बंद, वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान करें फॉलो

सोलन। हिमाचल में हुई भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। एनएच परवाणू के पास चक्की मोड़, कुमारहट्टी के पास पट्टा मोड़ आदि में क्षतिग्रस्त है। शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज रात भी मरम्मत का काम किया जाएगा, जिसके चलते आज रात भी कई जगह पर हाईवे बंद रहेगा।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

नेशनल हाईवे से जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से बचने और अनावश्यक स्टॉपेज प्वाइंट्स पर इंतजार करने से बचने के लिए जिला सोलन द्वारा वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जो चार्ट में दिया गया है। इसका पालन करके आप सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। जो लोग इस प्लान के बजाय हाईवे से जाने के इच्छुक होंगे। उन्हें हाईवे पर चल रहे काम के बंद होने के बाद ही निकाला जाएगा।

देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी

शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें जैसा कि नीचे दिए गए मानचित्र में दिखाया गया है …

मंडी पहुंचे जेपी नड्डा, अनुराग, जयराम और बिंदल संग पंचवक्त्र महादेव मंदिर का किया दौरा

 

 

भारत ने फिर लहराया परचम : चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च, यात्रा शुरू

 

PRTC की 4 दिन से लापता बस ब्यास नदी में मिली, ड्राइवर की मौत-कंडक्टर लापता

 

हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

 

 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव

 

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ