Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पूरी तरह बंद, सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी ढह गया

सोलन। चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण चक्की मोड़ के समीप बचा हुआ सड़क का हिस्सा भी ढह गया है। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 एक बार फिर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया है।

भारतीय वायु सेना बनी देवदूत : ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचा रही राशन व दवाईयां

 

इससे पहले बुधवार दोपहर करीब एक बजे 10 घंटे बाद फोरलेन को छोटे वाहनों के लिए खोला गया था, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे हाईवे का बचा हुआ हिस्सा दोबारा टूट गया। फिलहाल वाहनों को सोलन पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है।

इसी के साथ वाहन चालकों के लिए रूट प्लान भी डाला गया है ताकि वह आसानी से आवाजाही कर सकें। भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ से शिमला का संपर्क टूट गया है साथ ही हाईवे के दोनों तरफ काफी वाहन अभी भी फंसे हुए हैं।

शिमला : ढली में भारी भूस्खलन, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, किसान भवन को खतरा

अब ट्रैफिक को अल्टरनेटिव सड़क जंगेशू-कसौली होते चलाया जा रहा है। चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर लैंडस्लाइड के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन अवरुद्ध होने से आज सोलन समेत शिमला जिले के अधिकांश भागों में दूध, ब्रेड, दही, मक्खन जैसी दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुओं की सप्लाई भी नहीं पहुंच पाईं।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर भूस्खलन, इस वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान को करें फॉलो

 

बता दें कि सोलन के चक्की मोड़ में बुधवार तड़के करीब तीन बजे लैंडस्लाइड के बाद फोरलेन का लगभग 40 मीटर हिस्सा धंस गया था। मौके पर चलने लायक भी जगह नहीं बची थी।

इसके बाद सुबह तक सड़क किनारे दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसमें सेब के लदे हुए कई ट्रक भी फंस गए। अभी बड़े ट्रकों के लिए हाईवे नहीं खोला गया।

सड़क जल्द बहाल नहीं हुई तो सेब पर संकट मंडरा जाएगा, क्योंकि अल्टरनेटिव सड़कों से बड़े-बड़े ट्रकों की आवाजाही संभव नहीं है। सेब को समय पर मंडियों में नहीं पहुंचाया गया तो बागवानों को इससे नुकसान उठाना पड़ेगा।

 

 

मनाली : ब्यास में समाई PRTC बस के मलबे से मिले तीन शव

 

 

हमीरपुर : स्टेयरिंग फ्री-स्कूल के ऊपर हवा में लटकी बस, 42 यात्रियों की सांसें अटकी

कांगड़ा डबल मर्डर : 20 वर्षीय आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *