Categories
Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Shimla State News

चंडीगढ़-शिमला NH-5 आज भी बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

बुधवार को पूरी रात चलता रहा मलबा हटाने का काम

सोलन। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 (NH-5) गुरुवार को भी बंद है। एनएचएआई द्वारा कालका-शिमला फोरलेन पर चक्की मोड़ के पास डंगा लगाए जाने व मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बुधवार को पूरी रात काम चलता रहा। एनएचएआई द्वारा दावा किया जा रहा है कि यदि आज दिन भर मौसम साफ रहा तो शाम तक फोरलेन को बहाल कर दिया जाएगा।

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग

 

गौर हो कि चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 बुधवार को चक्की मोड़ के समीप भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था। हालांकि दोपहर 12 बजे मार्ग को छोटी गाड़ियों के लिए खोल दिया गया था।

इसके बाद फिर से पहाड़ी से मलबा आने के कारण रोड़ पूरी तरह से बंद हो गया। फोरलेन का करीब 50 मीटर का हिस्सा धंसने के लिए वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था।

वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

आज भी शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें नाहन से होकर जाएंगी। जबकि सेब की सप्लाई लेकर जाने वाले ट्रकों को जौहड़जी कामली होकर भेजा जा रहा है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया का कहना है कि चक्की मोड़ के समीप फोरलेन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। पूरी उम्मीद है कि आज शाम तक यातायात को बहाल कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़-शिमला के बाद मंडी-चंडीगढ़ NH भी भूस्खलन के कारण बंद

 

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 होने के बाद सोलन-शिमला के लिए ब्रेड व दूध की सप्लाई भी ठप हो गई है। बुधवार को भी शहर में अवश्यक खाद्य वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई। वीरवार को भी दूध ब्रेड की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम
शिमला-चंडीगढ़ आने-जाने के लिए ये हैं वैकल्पिक मार्ग –
  • पुलिस ने शिमला-चंडीगढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग का ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
  • शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले सभी भारी व हल्के वाहनों को शिमला, कुम्हारहट्टी, जौहड़जी कामली होकर भेजा जा रहा है।
  • इसी प्रकार चंडीगढ़ से शिमला जाने वाले वाहनों को परवाणु से जंगेंशू कसौली होकर शिमला भेजा जा रहा है।
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

चंडीगढ़-शिमला NH 5 पूरी तरह बंद, सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी ढह गया

 

हिमाचल : जुलाई में टूटे पिछले रिकॉर्ड, 3 अगस्त से फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

 

शिमला : ढली में भारी भूस्खलन, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, किसान भवन को खतरा

 

कांगड़ा डबल मर्डर : 20 वर्षीय आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ