Categories
PHOTO GALLERY

राहुल गांधी ने काठगढ़ शिव मंदिर में टेका माथा

इंदौरा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ऐतिहासिक काठगढ़ शिव मंदिर, इंदौरा में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उनके साथ थे।

हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा- कोई दिखा वीडियो बनाता तो कोई हाथ हिलाता

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में हिमाचल में प्रवेश हुई। भारत जोड़ो यात्रा मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर तक निकाली गई। यात्रा 19 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

राहुल गांधी बोले- लोगों का स्नेह खींच लाया हिमाचल-बदला यात्रा का रूट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

नूरपुर के नायक भूपेंद्र सिंह को मिला सेना मेडल, पढ़ें जांबाजी का किस्सा