शिमला। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन में भारी हंगामा हुआ जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।
दरअसल, प्रश्नकाल के बाद बिलासपुर की सीमा पर अर्की की अली खड्ड योजना पर विपक्ष ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर सारा काम रोककर चर्चा मांगी।
हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चर्चा की अनुमति नहीं दी तो भाजपा विधायक दल ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में प्रश्नकाल के बाद नियम 67 में चर्चा मांगी गई थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई है।
Budget Session : जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 को लेकर क्या बोली सरकार- पढ़ें
इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस तरह से मामला नहीं उठाने के लिए रोका तो रणधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें पुलिस की लाठी से चोट लगी है। यहां पर मामला नहीं उठाएंगे तो कहां उठाएंगे।
अली खड्ड विवाद को लेकर जब वह आंदोलनकारियों से बात करने जा रहे थे तो डीएसपी ने रोका और लाठीचार्ज किया और उन्हें खुद भी चोटें आई हैं।
बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
रणधीर शर्मा ने कहा कि बिलासपुर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सीमा बना देना उचित नहीं है। बहुत सी धाराएं लगाई गई हैं।
डकैती तक की धाराएं लगाई गई हैं। किसने डकैती की है? ऐसी धाराएं प्रधानों और चुने हुए प्रतिनिधियों पर लगाया जाना उचित नहीं है। यह विवाद लंबे वक्त से चल रहा है।
हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने काम रोकने के आदेश दे रहे हैं, लेकिन मना करने के बावजूद वहां काम चला हुआ है। हाइड्रोलॉजिस्ट की रिपोर्ट के बगैर ही इतनी बड़ी योजना बनाई जा रही है।
अंबुजा कंपनी ने पैसा दिया है तो लोगों को लगता है कि इसी कंपनी के लिए पानी जा रहा है। गर्मियों में पानी की दिक्कतें आती हैं। योजनाएं बंद हो जाती हैं। यह जिद्द क्यों पकड़ी गई है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि पेयजल योजना का काम बंद किया जाए और लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर रद्द की जाए।
हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को
हिमाचल राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस से पहले भाजपा ने भरा नामांकन, हर्ष महाजन उतारे
हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी