Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला पहुंचे नामित राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कल लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सहित अन्य ने किया स्वागत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का शुक्रवार शाम शिमला पहुंचे। शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह, सांसद एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला ने उनका स्वागत किया।

गंभीर था मसला, सीएम ने बैंच पर बैठकर अधिकारियों की सुनी बात 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह बिट्टू, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने राजभवन में शिव प्रताप शुक्ल का स्वागत किया।

IPL 2023 का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में खेले जाएंगे दो मैच 

मुख्यमंत्री ने उन्हें व उनकी पत्नी जानकी शुक्ल को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। शिव प्रताप शुक्ल 18 फरवरी, 2023 को दोपहर दो बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *