शांति प्रकाश को बनाया गया उप प्रधान
ज्वालामुखी। मां ज्वाला ऑटो ऑपरेटर यूनियन ज्वालामुखी के प्रधान पद व उप प्रधान पद के चुनाव मंगलवार को रामाकृष्ण होटल ज्वालामुखी में किए गए।
ये चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रेमजीत शर्मा व अन्य चुनाव अधिकारी मुकेश शर्मा, अजय कुमार, जगदीश कुमार व युसफदीन की अध्यक्षता में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न हुए। इसमें प्रधान पद के लिए संजीव कुमार शर्मा व उप प्रधान पद के लिए शांति प्रकाश को लोकतांत्रिक प्रणाली द्वारा चुना गया।
Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें
अन्य सदस्य अनूप कुमार को महासचिव, विपन कुमार को सचिव, रूप कुमार को कोषाध्यक्ष व विनोद सिंह को सदस्य चुना गया। इस मतदान प्रक्रिया में टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान प्रदीप कुमार व सचिव सुधीर कुमार ने पर्यवेक्षक रूप में कार्य किया।
इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में चुनाव समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्य व दोनों पर्यवेक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया को बेहतर भूमिका अदा की। चुनाव को बेहतर तरीके से करवाने के लिए मां ज्वाला ऑटो ऑपरेटर यूनियन ने सदस्यों और नवनियुक्त पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रकट किया।